रावण दहन कार्यक्रम के समय अचानक भीड़ उमड़ी

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) दशहरा उत्सव समिति के अंतर्गत मीना बाजार मैदान में विधायक प्रेमचंद पटेल ने उद्बोधन में कहा कि श्रीराम चंद्र भगवान ने धर्म का साथ नहीं छोड़ा इसलिए विजय हुआ।
सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं भी दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने भी अपने उद्बोधन में बुराई के प्रति अच्छाई की जीत बताया। नगर को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिए।

रात्रि 10 बजे के लगभग रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पूर्व एवं बाद में वारिश होने से मीनाबाजार मैदान कीचड़ से भर गया। साय होते ही मैदान में केवल 200 दुकानें सज कर तैयार हुआ था। परंतु कुछ लोग इधर उधर घूमते नजर आ रहे थे। रात्रि 10 बजे श्रीराम लक्ष्मण,बजरंग बली की जीवंत झांकी निकलते धीरे धीरे भीड़ बढ़ती गई कुछ देर बाद मैदान खचाखच लोगो से भर गया। रैली के पश्चात रात्रि 10 बजे के बाद रावण का पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
लगभग दस हजार लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस की चारों तरफ चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। थानेदार धरम नारायण तिवारी ने कहा कि नगर के चारों तरफ पुलिस की कड़ी पहरा लगा दिया गया था।
कुछ देर बाद छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम शुरू हुआ परंतु वारिस होने के कारण ग्रामीण आशियाना खोजने इधर उधर भटकते रहे।किसी के बरामदा या दुकान के सामने सोते नजर आए।
इस अवसर पर , डी एफ ओ, भाजपा नेता संजय शर्मा, गोपाल शर्मा,पवन अग्रवाल, राजीव लखनपाल , राहुल डिक्सेना श्रम जीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष,सतीश
धनोदिया , अजय धनोदिया, अशरफ मेमन
चंदन बघेल,केशव मित्तल,रामकुमार जायसवाल, मुकेश गोयल, विष्णु जायसवाल, शारदा पाल भी उपस्थित रहे।

तहसील दुर्गा पंडाल मैदान के पास रात्रि को दस बजे के बाद छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम शुरू हुआ परंतु वारिश होने के कारण लोग खड़े खड़े कार्यक्रम देखते । कुछ समय बाद वारिश झमाझम शुरू हो गया फिर लोग सर छुपाने की जगह खोजते रहे।




