एसईसीएल कोरबा क्षेत्र ने पार किया 50 लाख कोयला उत्पादन का आंकड़ा
एसईसीएल कोरबा क्षेत्र ने पार किया 50 लाख कोयला उत्पादन का आंकड़ा

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर खुली खदान इस वर्ष 2024-25 में भी अपना उत्पादन लक्ष्य समय से पहले पूरा करेगी। खदान का उत्पादन लक्ष्य इस वर्ष 52.50 लाख है अभी तक 28.45 लाख टन कोयला उत्पादन कर 134 प्रतिशत अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। खदान पिछले कई वित्तीय से लगातार उत्पादन का आंकड़ा समय से पहले पूरा कर रही है। वहीं पूरे एसईसीएल कोरबा क्षेत्र का उत्पादन लक्ष्य 83.60 लाख टन है। इस तरह कोरबा क्षेत्र ने अभी तक 114 प्रतिशत की दर से 50 लाख टन से ज्यादा कोयला का उत्पादन किया है। मानिकपुर के अलावा सरायपाली खुली खदान भी अपने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उत्पादन करेगी। अभी तक 10 लाख टन उत्पादन हो चुका है। इसके अलावा अंबिका खदान से भी इस वर्ष 2.50 लाख टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अंबिका खदान भी बहुत जल्द कोयला उत्पादन शुरू करेगी। उधर भूमिगत रजगामार खदान में कंटीन्यूअस माइनर मशीन द्वारा इस वर्ष तीन लाख टन कोयले उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है परंतु इस खदान में फारेस्ट क्लीयरेंस के कारण उत्पादन बाधित है। कोरबा क्षेत्र की अन्य भूमिगत खदान भी सीटीओ के कारण डिस्कंटीन्यू है, जिन्हें भी जल्द चालू करने के प्रयास किया जा रहा है।




