Uncategorized

कलचुरी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया

 

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) कलचुरी पब्लिक स्कूल में सुबह 7:30 बजे स्कूल प्रांगण में श्रीमती राजेश्वरी जात्रा वार्ड क्रमांक एक पार्षद के मुख्य अतिथि में ध्वजा रोहन किया गया।साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में ममता अग्रवाल पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 2 एवं संस्था के प्राचार्य श्रीमती मुक्ता जायसवाल , शिवशंकर जायसवाल केपीएस संचालक ,सुनील जात्रा भी उपस्थित रहा। ध्वजा रोहन के बाद रैली निकाली गई।

रैली में भारत माता के नारे लगाए गए।

रैली में छोटे छोटे बच्चों द्वारा , भारत माता (प्रज्ञा जायसवाल) , रानी लक्ष्मी बाई( लीना साहू) ,महात्मा गांधी (शौर्य वीर) की जीवंत झांकी प्रस्तुत किया गया।

मंचस्थ अतिथीयों द्वारा भारत माता ,महात्मा गांधी के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया ।तत्पश्चात मंचस्थ अतिथि का स्वागत टिका ,रोली एवं बेच लगाकर किया गया।

मुख्य अतिथि महोदय श्रीमती जात्रा ने कहा कि बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया और बोली की सभी बच्चे तन मन लगाकर पढ़ाई करे। मुझे मंच देकर सम्मानित किए मै स्कूल स्टॉप का आभारी हु। प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान लिखा गया था।देश के बड़ा एवं लचीला संविधान है। ममता अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम सभी बच्चों को चाहिए कि अपनी लक्ष्य को साधकर पड़ाई करे। ताकि मंजिल जल्द हासिल हो सके।

कुछ देर बाद रंगा रंग संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी, देशभक्ति डांस की प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम प्रभारी मोहनी जायसवाल, हाफिजा परवीन,नेहा प्रजापति गणतंत दिवस के बारे में उद्बोधन की। काफी संख्या में पालक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हाफिजा मैडम ने की आभार व्यक्त संस्था के प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने की।

Related Articles

Back to top button