Uncategorized

डडसेना कलार समाज विकास समिति द्वारा  युवक युवती परिचय एवं वार्षिक सम्मेलन संपन्न 

बिलासपुर (शिवशंकर जायसवाल )18 जनवरी दिन रविवार को अशोक नगर चाटीडीह में डडसेना ककार विकास समिति द्वारा युवक युवती एवं वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मा. सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा एवं अध्यक्षता अशोक जायसवाल अध्यक्ष डडसेना कलार समिति समाज बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज राय प्रदेश अध्यक्ष है है कलचुरी समाज, दिनेश जायसवाल – सचिव डडसेना कलार समिति , राम गोपाल डिक्सेना – अध्यक्ष कलचुरी जायसवाल समवर्गी महासभा कोरबा ,बृजमोहन डिक्सेना – अध्यक्ष क्षेत्रीय डडसेना कलार समाज पाली कटघोरा, देवनारायण – अध्यक्ष डडसेना कलार समाज सोथी, प्यारेलाल

जायसवाल अध्यक्ष

डडसेना कलार समाज विजयपुर, श्रीमती कमला पटेल वार्ड क्रमांक 58 बिलासपुर उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय

*सुशांत शुक्ला विधायक* ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल समाज में दूरियां बढ़ती जा रही है परंतु सामाजिक सम्मेलन में एक दूसरे से करीब आते जा रहे हैं । कलार देश के सभी राज्यों में निवास कर रहे हैं जैसे यूपी, बिहार उड़ीसा, झारखंड ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ , तमिल नाडु,केरल, मद्रास ,जम्मू कश्मीर पश्चिम बंगाल गुजरात यहां तक की अन्य देशों में भी श्रीलंका पाकिस्तान ,अमेरिका में निवास कर रहे हैं ।सभी देशों में कलार समाज के लोग निवास कर रहे हैं। जो अलग-अलग तो है परंतु सभी भगवान सहस्त्रबाहु के वंशज है। कार्यक्रम के बहाने सभी एक होते जा रहे हैं। आपसी रिश्ता मजबूत हो रहे हैं।

रोटी बेटी का संबंध बनते जा रहे हैं ।

कलार समाज भले ही

बते हुए है, परंतु कलार समाज कार्यक्रम में सब एक हो जाते हैं।

*अशोक जायसवाल अध्यक्ष* बिलासपुर ने कहा कि नव युवक युवती एवं वार्षिक सम्मेलन है जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रांत के सभी समाज के लोग उपस्थित हुए हैं ।लगभग 200 से अधिक युवक युवती अपने माता-पिता के साथ उपस्थित हैं। और परिचय दे चुके हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि समाज को एकता बनाए रखना।

*रामगोपाल डिक्सेना ने* कहा कि समाज में बैठक तो ले रहे हैं परंतु राष्ट्रीय स्तर पर अधिक हो रहा है जमीनी स्तर पर भी हम सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए हम जो ग्राम सभा में बैठक लेते हैं सभी सदस्यों को मालूम रहता है की समाज में क्या कार्यक्रम हो रहा है इस प्रकार युवक युवती सम्मेलन के कार्यक्रम में बहुत कम लोग रुचि ले रहे हैं। *मनोज राय-* अध्यक्ष है है कलचुरी समाज ने कहा कि – डडसेना कलार समाज का परिचय सम्मेलन संपन्न हो रहा है। जिसमें सभी जिले एवं प्रदेश के सामाजिक लोग उपस्थित हैं। अलग-अलग संगठन के वर्ग के लोग भी उपस्थित हैं।

*रूपेंद्र जायसवाल* ने भी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन में किसान, वकील ,पत्रकार

युवा युवती एवं सभी लोग उपस्थित हुए हैं । *मायाराम जायसवाल* ने कहा कि सामाजिक सम्मेलन में 200 से अधिक युवक युवती उपस्थित हुए हैं ,अगले वर्ष सामाजिक स्तर में विवाह संपन्न कराने की तैयारी की जाएगी *।राजकुमार जायसवाल*- कार्यक्रम संचालक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी सामाजिक लोगो के सहयोग और मार्गदर्शन से कार्यक्रम आयोजित किया गया है ,सभी लोगों को संगठित करने के लिए यह एक अनूठा पहल है ।

कार्यक्रम में सभी क्षेत्र के सामाजिक बंधु उपस्थित हैं। कार्यक्रम के पूर्व सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को टीका रोली लगाकर फूल माला से स्वागत किया गया ।

इसके बाद समाज के समिति द्वारा कुछ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें की डांस ,रंगोली,चित्रकला, कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्पर्धा प्रथम द्वितीय एवं तिथि पुरस्कार से नवाजा गया *गीत* में अनुष्का जायसवाल , काव्य जायसवाल , श्रेया जयसवाल *रंगोली* में निधि जायसवाल ,डाली जायसवाल ,मानसी जायसवाल एवं *चित्रकला* में प्रांजल जायसवाल, लिया एवं मनीष जायसवाल ,

*डांस* में शिवानी जायसवाल ,निधि जायसवाल ,अनुष्का जायसवाल प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान रहे।

कार्यक्रम में संचालन राजकुमार जायसवाल/मायाराम जयसवाल एवं आभार अशोक जायसवाल ने किया।

 

कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष अंजु – लक्ष्मी जायसवाल एवं अध्यक्ष अशोक – शीला जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारी सचिव

मायाराम – अनीता जयसवाल,

नैनी जायसवाल,

दाऊ लाल – ममता जायसवाल,

सविता जैसवाल,

बसंत – लक्ष्मी जयसवाल,

राजकुमार – नंदनी जायसवाल,

लक्ष्मी जयसवाल,

सुशील – ईशा,

आरती,रवींद्र

संजय – अर्चना जायसवाल,

दुर्गेश – पुनीता जायसवाल , दीपक – सत्य भामा जायसवाल,

राजकुमार – शीतला जायसवाल

के अलावा गोरे,सुशील ,शिव ,रामावतार, कमला, रंभा,कलावती,

पुनीता,सविता, वर्षा,सविता, राधिका, मंजू,गायत्री,गेसवारी, शशि,पुष्पा,दिनेश कौशिक,बद्री जायसवाल, ओम प्रकाश डिक्सेना, शिवशंकर जायसवाल, देव लाल, कीर्ति,बेदराम जायसवाल,शेखर जयसवाल, उमा जायसवाल, लेखनी जायसवाल,कोमल ,सुषमा जयसवाल उपस्थित रही।

 

पत्रकारिता के क्षेत्र में शिवशंकर जायसवाल को विशेष समान

 

फोटो

 

पत्रकारिता के क्षेत्र में शिवशंकर जायसवाल

पत्रकार

को डडसेना कलार समाज समिति बिलासपुर द्वारा

एक मोमेंटो देकर उसे सम्मानित किया गया।

और कहां की देश के सभी राज्यों में उपस्थिति देकर समाज के समाचार को अपने अखबार में अच्छे स्थान देकर प्रकाशित करता है।

Related Articles

Back to top button