सीएसईबी हनुमान मंदिर प्रांगण में 17 वर्ष नवधा रामायण का आयोजन – प. घनश्याम दुबे

कटघोरा( सत्यम जयसवाल ) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सी एस ई बी में 17 वे वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन का शुभारम प. घनश्याम दुबे ,प्रेम दुबे , महराज द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर किया गया। अखंड रामायण 5जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा।
प.घनश्याम दुबे महराज ने कहा कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 17 वे वर्ष नवधा रामायण का आयोजन का शुभाराम किया गया। नवधा रामायण का आयोजन होने से मोहल्ले सुख शांति,खुशहाली होती है। ये तो सौभाग्य की बात है कि कटघोरा में 15 वार्ड में केवल बिजली भाटा छिरा हनुमान मंदिर का नाम नवधा रामायण में आता है। मोहल्ले वाले बड़े सौभाग्य शाली होते जहां नवधा रामायण का आयोजन होता है जहां नवधा रामायण होता है उस स्थान पर हनुमान जी स्वयं उपस्थित रहते है। अखंड नवधा रामायण की जहां तक आवाज जाती है वहां के सभी मानव के अतिरिक्त सभी जीव – जंतु को मोक्ष प्राप्त हो जाता है।
शुभारंम के पूर्व तहसील भाटा वार्ड न दो नवधा चौक के पास पूजा पाठ कर सैकड़ों महिलाएं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ।
कार्यक्रम में कृष्ण दास महंत,संतोष साहू, नर्मदा देवांगन, अशोक दुबे महराज, रामकुमार साहू, राजेश्वरी जात्रा, सुनील जात्रा,हरीश यादव पार्षद, चरण दास, जी आर चन्द्र, के के बिंझवार, ज्योति देवांगन, श्रीमती कृष्णा साहू ,श्याम सोनी, सुनीता वैष्णव,पांचों बाई एवं अन्य सदस्यों का अथक सहयोग रहा।




