महिला जागरूकता शिविर का आयोजन

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल )तारीख 6 जनवरी को वार्ड क्रमांक 2 नवधा चौक के पास महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थानेदार धरम नारायण तिवारी जी, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सेक्टर सुपरवाइजर, पार्षद राजेश्वरी
जात्रा वार्ड क्रमांक एक , पार्षद हरीश यादव वार्ड क्रमांक दो तहसील भाटा , ईश्वरी लहरें, अधिवक्ता सावित्री कोरबा एवं अन्य विभाग से आए मंच पर उपस्थित रहे।

मंच में उपस्थित थानेदार धर्म नारायण तिवारी ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में महिला जागरूकता सुरक्षा कार्यक्रम मनाया जा रहा है, छग में 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। जिसमें कोरबा जिले के कटघोरा थाने के तहसील भाटा नवधा चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिवारी जी ने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा हेतु दहेज प्रताड़ना,घरेलू हिंसा, टोनही प्रताड़ना ,बाल विवाह,सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया गया एवं होने वाले अपराध से बचने के लिए 1098 मोबाइल नंबर से कॉल करने के लिए भी जानकारी गया। इसके अलावा वार्ड पार्षद हरीश यादव, पार्षद राजेश्वरी जा त्रा, ईश्वरी लहरें, चारु सुमिता बंजारे,अनीता शांडिल्य, सावित्री ने भी महिला जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थिति रही है प्रमुख रूप से
शुभ्रा गोस्वामी , आशा यादव,श्रीमती मुक्ता जायसवाल, श्रीमती देवकी टंडन, श्याम सोनी, झूल बाई,काजल बाई,अंजू कश्यप, जयंती केला, सीता जायसवाल,ममता राजपूत, उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अजय धनोतिया एवं आभार व्यक्त थानेदार तिवारी ने किया।




