Uncategorized

वाहन चेकिंग अभियान

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )11 दिसंबर को पुलिस थाना के पास सघन वाहन चेकिंग में कुछ वाहन चालक मालिकों के

खिलाफ कार्यवाही एवं कुछ वाहन मालिकों को समझाइश दिया गया ।थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने चर्चा के दौरान कहा कि सड़क मार्ग में आए दिन एक्सीडेंट बढ़ रही है अधिक दुर्घटना न हो इसलिए वाहन चेकिंग किया जा रहा है, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना,तीन सवारी,

स्टंट करना,बिना हेलमेट के वाहन चलाना, गाड़ी का कागजात नहीं रखना आदि ।कुछ वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही कुछ वाहन मालिक को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।

दिसंबर माह में एवं जनवरी माह के अधिक एक्सीडेंट की संभावना रहती है ।अधिक दुर्घटना को देखते हुए पुलिस भाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है जिसमें कई दर्जन दो पहिया वाहन ,चार पहिया वाहन को चालान किया गया है।पुलिस चेकिंग अभियान में एस आई राजेंद्र सिंह एवं पुलिस बल भी उपस्थित रहे। दिसबर एवं जनवरी माह में भी चेकिंग अभियान चलेगी।

Related Articles

Back to top button