Uncategorized

शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाज़ार में जनजातीय गौरव माह पर विशेष कार्यशाला आयोजित

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल )

शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाज़ार में जनजातीय गौरव माह के अंतर्गत जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर आधारित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एम. वैष्णव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनील पांडे ने जनजातीय महापुरुषों के अप्रतिम योगदान पर प्रकाश डालते हुए रानी दुर्गावती, वीर गोंडाधुर, बिरसा मुंडा एवं शहीद वीर नारायण सिंह के अद्वितीय बलिदान और संघर्षों को याद किया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. मूर्ति द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने जनजातीय इतिहास की प्रमुख विशेषताओं, सांस्कृतिक धरोहर, उनकी सामाजिक भूमिकाओं एवं सभ्यता के संरक्षण में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री रघु राज सिंह उईके ने विद्यार्थियों को जनजातीय महापुरुषों के जीवन संघर्ष, त्याग, बलिदान एवं प्रेरक आदर्शों से रूबरू कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरदी बाज़ार के सरपंच श्री लोकेश कंवर, श्री राजू श्रोते, श्री श्रवण यादव एवं श्री छोटेलाल पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में जनजातीय महापुरुषों के पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अतिथियों को विभिन्न महान विभूतियों के जीवन और योगदान से अवगत कराया। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्य शर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष श्रीमती अंजली कंवर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहिल पाटले, साक्षी राठौर, आंचल जायसवाल, सेन्य जायसवाल, साहिल नामदेव, लक्की साहू सहित अन्य विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button