कलचुरी कलार महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
100 बेड वाला हॉस्पिटल एवं एक करोड़ की सामुदायिक भवन की बनवाने घोषणा किया गया

रतनपुर ( शिवशंकर जायसवाल )
9 नवंबर दिन रविवार को रतनपुर की महामाया नगरी में मा. मुख्यमंत्री विष्णु साय जी द्वारा आयोजित भव्य कलचुरी कलार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । माननीय मुख्यमंत्री महोदय का दोपहर 1.55 बजे हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम बिहारी जायसवलं मंत्री छग शासन,
धरम लाल कौशिक, विधायक बिल्हा, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, संगीता सिंहा विधायक बालोद,अटल श्रीवास्तव विधायक कोटा,विकास महतो संरक्षक कल्चुरी कलार समाज छग,लवकुश अध्यक्ष नगर पालिका तखतपुर, डॉ सुनील जायसवाल , मोहित जायसवाल , जय नारायण चौकसे , रामगोपाल डिक्सेना, मनोज राय, विजय जायसवाल,सुरेंद्र जायसवाल ,अशोक जायसवाल, भी मंच पर उपस्थित रहे।
मा. *मुख्यमंत्री विष्णु साय* जी ने कहा कि कलचुरी कलार समाज का इतिहास बहुत ही लंबा रहा है ,1200 वर्षों तक देश में साम्राज्य किया कल्चुरी कलार समाज एक ऐसा समाज है जो कि देश विदेश तक में भी इतने लंबे शासनकाल नहीं किए। महामाया की नगरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना किए छत्तीसगढ़ में खुशी हाली, सुख समृद्धि के लिए देवी से प्रार्थना किया ।

मैं एक छोटा सा गांव का व्यक्ति पूरी छत्तीसगढ़ का मुखिया हूं यह भी माता का आशीर्वाद है। छत्तीसगढ़ को आगे विकास की दिशा में ले जाना है। छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से भरपूर है ।2023 के चुनाव में मोदी की गारंटी जो मोदी बोलते हैं वह पूरा करते हैं ।मोदी 24 घंटे में 18 घंटे भी काम करते हैं भारत देश एक आदर्श देश है ।जो अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारते हैं ।महतारी वंदन एक-एक हजार रुपया 31वां किस्त भी दिया गया ।बस्तर के 307 गांव को आबाद कर दिया गया 7000 महतारियों को महतारी वंदन दिया गया ।
नए उद्योग नीति छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा ।
देश दुनिया से महामाया नगरी रतनपुर में लाखों करोड़ों श्रद्धालु लोग आते हैं।
यहां पर इसलिए 100 बिस्तर वाला हॉस्पिटल और कलचुरी भवन बनवाया जाएगा बाकी मांग अध्यक्ष मोहित जायसवाल के बातों पर विचार किया जाएगा।

*श्याम बिहारी जायसवाल* मंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है की कल्चुरी कलार समाज का सम्मेलन में बड़ी संख्या में माताएं बहने सभी लोग उपस्थित हुए हैं। हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय भी है छत्तीसगढ़ ऐसे राजधानी में काम कर रहा हूं जहां 1200 सालों तक हमारा इष्ट देव शासन किये।
हमारे समाज को कैबिनेट का दर्जा दिए ।बस्तर में 75 उपजाति के लोग रहते हैं और सरनेम को नाग ,भंडारी जैसे सरनेम भी लिखते हैं । आप सभी से निवेदन है जनगणना में कलार लिखवाए ।
कलचुरी का शासन काल में पेयजल, सड़क, शिक्षा का विकास तेजी से हुआ है ।कटघोरा में भी सहस्त्रबाहु चौक एवं गेट निर्माण के लिए माननीय मुख्यमंत्री घोषणा किए हैं रायपुर में भी भगवान सहस्त्रबाहु चौक की स्थापना किया जाएगा।

*मोहित जायसवाल अध्यक्ष* ने कहा कि कलचुरी वंश ऐतिहासिक नगरी रतन देव की पावन धरती रतनपुर में हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु सहाय जी विराजमान है, आप सभी का स्वागत है। मंच पर कलचुरी वंश का पूरा इतिहास दिखाया गया यहां तक की माहिष्मती नामक पिक्चर भी बन गया है। जो देश में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हुआ है।
मा मुख्यमंत्री से समाज की ओर से कुछ मांगे इस प्रकार है – रतनपुर में 100 बेड वाला हॉस्पिटल का निर्माण, प्रतिवर्ष कलचुरी कलार महोत्सव के लिए 25-25 लाख रुपया घोषणा किया जाए , कलचुरी भवन बनवाया जाए रतनपुर में चारों दिशाओं में चार गेट भगवान सहस्त्रबाहु के नाम से बनवाया जाए।
इसके अलावा डॉ सुनील जायसवाल,जयनारायण चौकसे,विजय जायसवाल एवं अन्य लोग भी उद्बोधन किए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों गांव ग्रामीण से भी 20 हजार से अधिक सामाजिक लोग उपस्थित रहे। भोजन के लिए चार टाल लगाए गए थे जिसमें किसी सामाजिक लोगों को आसुविधा न हो पुलिस की व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त किया गया था।
कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील जायसवाल संयोजक, रामगोपाल डिक्सना, रमेश जायसवाल , सुरेंद्र जायसवाल अशोक जायसवाल, बृज मोहन डिक्सेना, डॉ राजेंद्र,,शकुंतला जायसवाल ,राजकुमार,अशोक,चंद्रकुमार,महेंद्र, रमाकांत आनंद, राजेश,अरविंद,विनय, सरला, दिक्छा,बिन्नी, नीरज संजय, राजेश,बद्री सुमन,
राघवेंद्र, मायाराम, शीतल, कृष्ण रमेश ,बजरंग, दीपक चंद्र कुमार ,सुखीराम शेखर ,संजय, अजय जायसवाल , उत्तम ,संतोष संजय नारायण ,किशोर ,शेखर, प्रीति ,प्रमिला ,हेमलता रिचा, रंजना डिक्सेना, किरण जयसवाल, डॉ शकुंतला , रश्मि ,अर्चना,सुनीता, मुक्ता ,गीता ,पुष्पा, साधना, संध्या ,विनीता निधि ,दीपिका, रागनी निर्मला ,अंजू, ऋतु रश्मि ,रमेश,ऊषा,अश्वनी का अथक सहयोग रहा।
कार्यक्रम का भार डॉक्टर सुनील जायसवाल ने किया।




