छत्तीसगढ़ पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) ,छत्तीसगढ़ पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय झाबर में एस ई सी एल दीपिका छेत्र 17सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रभारी के रूप में एस ई सी एल के अधिकारी परमेश्वर राठौर की उपस्थिति में अमर ज्योति जांगड़े आकाश साहू पदूम सिंह पैकरा की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। निबंध प्रतियोगीता में प्रथम स्थान कुमारी खुशबू ताती द्वितीय स्थान सोनल तिर्की तृतीय स्थान कविता कंवर इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जयंत पटेल द्वितीय स्थान खुशबू ताती तृतीय स्थान प्राची कश्यप ने प्राप्त किया इसी कड़ी में वाद विवाद में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिज्ञासा पांडे द्वितीय स्थान स्मिता केवट और तृतीय स्थान प्रभु यादव ने प्राप्त किया विद्यालय के प्राचार्य एस आर अमित कोऑर्डिनेटर नवीन लकड़ा एवं सभी शिक्षक परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और पार्टिसिपेट करने वाले बच्चों को बधाई दी





