Uncategorized

एनसीसी कैडेट्स ने किया अहिरन नदी घाट की सफाई, ली जागरूकता की शपथ

 

कटघोरा, ( सत्यम जायसवाल )24 सितम्बर। “विश्व नदी दिवस” के अवसर पर 1 सीजी बटालियन कोरबा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सेंथिल कुमार के निर्देशन में शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने अहिरन नदी के घाट पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और शपथ ली कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को नदी संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।

 

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने “हमारी नदियां हमारी धरोहर” विषय पर पोस्टर और स्केच बनाकर लोगों को नदियों के महत्व से अवगत कराया। पोस्टर प्रदर्शनी ने आकर्षण का केंद्र बनते हुए यह संदेश दिया कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि संस्कृति और जीवन की धरोहर भी हैं।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी भुनेश्वर कुमार, गणित के सहायक प्राध्यापक श्री यशवंत जायसवाल, रसायन शास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री धर्मेंद्र कुमार तथा समाजशास्त्र के अतिथि व्याख्याता श्री संजय कुमार मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज में जल संरक्षण की अलख जगाने हेतु प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स की इस पहल ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को नई दिशा दी

है। ✅

 

Related Articles

Back to top button