परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कटघोरा कॉलेज विजेता

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ), 22 सितम्बर। शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय, कटघोरा के प्रांगण में परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री गंगा प्रसाद पटेल, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय शर्मा महामंत्री, उद्यमी श्री किशन केशरवानी एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मदन मोहन जोशी ने की। वहीं खेल संरक्षक के रूप में वरिष्ठ जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बी.एस. राव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में चार टीमों—शा. ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा, शा. मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा, शा. महाविद्यालय भैसमा तथा शा. नवीन महाविद्यालय पाली—ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड के अंतर्गत 12 रोमांचक मुकाबले खेले गए। कड़े संघर्ष के बीच शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता का स्थान शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली की टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीम में संदीप (कप्तान), पूर्वांशु, ओमप्रकाश, प्रिंस, विनय, प्रकाश, कार्तिक, वनवासी और उपेंद्र जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता ने क्षेत्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की ऊर्जा भी जागृत की।
कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा अधिकारी राजकुमारी मरकाम ने किया तथा आभार प्रदर्शन सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग डॉ. धरम दास टंडन ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. पूनम ओझा, नूतन पाल कुर्रे, श्री यशवंत जायसवाल, श्री भुनेश्वर, श्री शैलेन्द्र ओट्टी, श्री धर्मेंद्र, राकेश आजाद, गंगाराम पटेल, संजय लहरे, नम्रता, हितेश, मुकेश, डॉ. कल्पना शांडिल्य, कीर्ति मरकाम, क्रांति कुमार दीवान, मनहरण श्याम, बालाराम साहू, कंचन देवी, विकास कुमार, देवेंद्र, महिपाल, कृष्णा और अविनाश सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता का वातावरण उत्साह, खेल भावना और सौहार्द्र से सराबोर रहा, जिसने क्षेत्रीय खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान
की। ✅




