Uncategorized
छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल ) ,छत्तीसगढ़ पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय झाबर में आज एक पेड़ मां के नाम के तहत कक्षा नवी से 12वीं तक के बच्चों ने वृक्षारोपण किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. आर.अमित को आर्डिनेटर नवीन लकड़ा श्रीमती अंजू बरेन निर्मला, निराला, इलिना टोप्पो ने बच्चों का सहयोग किया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनको सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी बच्चों का भूरी भूरी प्रशंसा किया एवं उनका आने वाले समय में उन पौधों की देख रेख करने की जिम्मेदारी दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमित ने कहां की इस प्रकार सभी विद्यालयों को पौधा लगाना चाहिए इसके लिए तिथि समय नहीं देखनी चाहिए। ऐसे काम करे जिससे देश हित एवं लोगों के हित के लिए हो तो ऐसे कार्य का तुरंत करनी चाहिए।




