Uncategorized

माध्यमिक शाला सिल्ली में हर्षोल्लास प्रवेश उत्सव बनाया गया।

 

कटघोरा– (सत्यम जायसवाल द्वारा ) विकासखंड पाली,जिला कोरबा अंतर्गत संकुल केंद्र सिल्ली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिल्ली और शासकीय प्राथमिक शाला सिल्ली में संयुक्त रूप से “शाला प्रवेश उत्सव” मनाई गई। जिसमें संकुल की प्राचार्य आदरणीय श्रीमती ज्योति शुक्ला मैडम की कुशल निर्देशन में प्रधान पाठक श्रीमती निवेदिता पाण्डेय एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सुंदर व आकर्षक शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सिल्ली के सरपंच सम्माननीय श्रीमती टोप्पो के द्वारा मां सरस्वती की शैल चित्र में माल्यार्पण, तिलक व दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत किये गए। स्वागत गीत पश्चात राजकीय गीत अप पैरी के धार …! का सामूहिक गायन किया गया। उसके बाद नव प्रवेशी कक्षा 1ली व कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण, गुलाल से तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किए गए। सरपंच महोदया श्रीमती टोप्पो द्वारा बच्चों को नियमित विद्यालय आने और बड़े बच्चों को अपने साथ लाने और उनका हमेशा सहयोग करते रहने हेतु मार्गदर्शन किए।

 

संकुल प्राचार्य श्रीमती शुक्ला मैडम द्वारा शिक्षक,पालक और बालक तीनों को एक सूत्र में बांधने हेतु छात्र-छात्राओं की समस्या व समाधान के लिए लगातार “पालक बैठक” आयोजित करने हेतु साला प्रबंधन समिति को निर्देशित किये गए। साथ ही उन्होंने कहा की राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे निशुल्क, पाठ्य पुस्तक, गणवेश, मध्याह्न भोजन व छात्रवृत्ति आदि। जिसमें शिक्षा गुणवत्ता समाहित है। जिसका लाभ बच्चों को लेने समझाइश दिए कि विद्यालय एक ऐसा मंदिर है, जहां बच्चों की संपूर्ण विकास आरंभ होती है। इसलिए बच्चों को नियमित विद्यालय आने हेतु सुझाव दिए।

 

उसके बाद संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती पाण्डेय मैडम द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताये गए कि यह “शाला प्रवेश उत्सव” औपचारिक नहीं है। बल्कि जो नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन व विद्यालय से जुड़ाव है। जिससे विद्यालय में निरंतरता बनी रहती है।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुमार द्वारा बच्चों को नियमित विद्यालय आने वी वह शिक्षकों को नियमित गृह कार्य देने हेतु निवेदन किए गए।

अंततः प्रधान पाठक श्रीमती पाण्डेय मैडम द्वारा अतिथियों का भोजन उपरांत धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती शुक्ला मैडम, प्रधान पाठक श्रीमती निवेदिता पाण्डेय, शिक्षक चंद्र प्रकाश शाह, अजय जयसवाल, श्रीमती नीलिमा में, विनय पाण्डेय, पीताम्बर सिदार, श्रीमती दीप्ति जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय जायसवाल शिक्षक द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button