दो साल में छग के बाहर प्रांत के 5 धार्मिक स्थानों में कथा का आयोजन

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल द्वारा) कोरबा जिला निवासी ग्राम छुरी के श्रीमती मंगली बाई पति बूंद राम देवांगन के 50 वर्षीय सुपुत्र परमेश्वर देवांगन प्रिंसिपल हसदेव उच्चतर माध्यमिक शाला दर्री को धार्मिक स्थलों में भागवत कथा सुनने का इतना अधिक जुनून चढ़ा कि तीन वर्ष में 5 बार छत्तीसगढ़ से बाहर प्रांत धार्मिक स्थलों में आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए अभी से श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। सभी श्रद्धालुओं के लिए आवास,भोजन की व्यवस्था करना कोई मुश्किल काम नहीं।
भागवत कथा का आयोजन कर श्रद्धालुओं को एकत्रित कर साथ में ले जाते हैं। पत्रकार से आगे चर्चा करते हुए देवांगन ने कहा कि
प्रथम बार
21/ 5/ 2023 को यूपी के नैमीशरण ऋषि मुनियों की तप की भूमि में पहले श्रीमद भागवत पुराण कथा ,
18/12/23 को काशी विश्वनाथ भोले नाथ की नगरी में को शिव महापुराण की कथा
12/5/24 को बद्रीनाथ धाम में भागवत पुराण की कथा
28/12/25 अयोध्या में श्रीराम चरित्र मानस कथा ,
6/5/25 को वृन्दावन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। भविष्य में रामेश्वरम में 18/12/25 को श्री राम कथा का आयोजन होने वाला है ।
देवांगन जी ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं कक्षा आठवीं पढ़ता था तभी मेरे अंकल के धार्मिक विचार धारा से मैं ओत प्रोत हो गया ।उसी समय हमारे घर में खाने पीने की तंग हाली स्थिति थी।
तब से आज तक धार्मिक विचारधारा से जुड़ गया हूं। धीरे धीरे सभी सामान्य हो गया।
छत्तीसगढ़ के अन्य प्रांत में धार्मिक स्थलों में भागवत पुराण संपन्न कराने का मात्र तीन ही प्रमुख उद्देश्य है पूर्वजों का उद्धार, अपने अभिभावकों एवं वृद्ध जनों को धार्मिक यात्रा का सैर कराना एवं हमारे देश में हिंदू संस्कृति का अलग जगाना है ।आजकल के युवा पीढ़ी धार्मिक कार्यों से दूर होते जा रहे हैं।और मोबाइल से नजदीक।




