सुशासन त्यौहार के अंतर्गत समाधान शिविर कुल1151आवेदन 1102 निराकरण बाकी पेडिंग

कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल ) 16 मई को नगर पालिका परिषद कटघोरा गार्डन के पास सुशासन त्यौहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया ।
समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप राज जायसवाल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, एस डी एम रोहित सिंह, तहसीलदार प्रियंका मेडम ,सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र, पार्षद गण पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश्वरी जा,हरीश यादव, एवं संजय शर्मा,राजेंद्र टंडन, अभिषेक गर्ग मंडल प्रेसिडेंट,समरजीत सिंह के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी मंचस्थ अतिथियों को फूल माला से स्वागत किया गया।
जिसमें सभी विभागों से 1151 आवेदन आए।जिसमें 1102 आवेदन का निराकरण किया गया।

समाधान शिविर के मुख्य अभ्यागत राज जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कटघोरा ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या तो है, परंतु हम दिन-रात मेहनत कर समस्या हल करने में लगे हुए हैं कटघोरा के सभी वासी हमारे घर परिवार के हैं ।पी एच आई वीभाग वाले आम खोखरा जलाशय में इंटरटैंक बना कर नहीं दिए।

जिसके कारण पेयजल सप्लाई में बहुत परेशानी हो रही है इस संबंध में कलेक्टर भी पत्र लिखा गया है।
नगर पालिका के अंतर्गत 5 हित ग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया।
एस डी एम साहब ने कहा कि शिविर में कुल 1151आवेदन,जिसमें 1054 मांग,97 शिकायत,102 निराकरण, 22मांग 27पेडिंग है।
सीएमओ ने कहा कि सबसे अधिक शिकायत नगर पालिका को प्राप्त हुआ है जिसमें लगभग 1000 आवेदन है ।जिसमें मूलभूत समस्या रोड, पानी, बिजली, महतारी वंदन, अतिक्रमण की समस्या आई है ।अतिक्रमण के संबंध में अस्पताल चौक में कुछ लोग मादक पदार्थ का बिक्री कर रहे थे शिकायत के आधार पर कब्जा हटाया गया।
आवेदन में , फूड, आवास, जमीन के पट्टे के लिए आवेदन भी आए।

तहसील कार्यालय,नगर पालिका, श्रम विभाग,पी एच ई, स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास,फूड विभाग, शिक्षा विभाग के पास आवेदन आए।
अपने अपने विभाग से अधिकारी मंच पर समस्या के निराकरण सहित जानकारी देते गए। फूड विभाग से संबंधित शिकायत आया कि
सोसायटी सप्ताह में तीन दिन खुलते है।और तौलने की मशीन आए दिन खराब रहती है। इस विषय में अधिकारी गोल मटोल जवाब दे गए। इसी प्रकार श्रम विभाग की शिकायत है कि श्रम अधिकारी कटघोरा में नहीं रहती है। मजदूरों को कार्ड बनवाने के लिए पसीने छूट जाते है। पेयजल की समस्या, पट्टे की समस्या, बिजली,आवास की समस्या को पुरजोर से
पवन अग्रवाल पार्षद ने उठाया। कहा कि ग्रामीण लोग पाइप से पानी को चोरी से ले रहे है।इनकी कार्यवाही की जावे।

महिला बाल विकास विभाग से आवाज भी उठाया गया की आंगनबाड़ी भवन बनने के बाद भी महिला बाल विकास के अधिकारी कमरे के किराए लेकर आंगनबाड़ी चला रहे है।जबकि आंगन नदी नए भवन तहसील भाठा से 300 मीटर दूर है।और शिविर में अधिकारि मनोज अग्रवाल द्वारा 1 किलोमीटर दूर बताया गया जिससे बच्चे नहीं आते।इधर किराए की भवन में भी बच्चों की उपस्थित नहीं के बराबर में रहती।




