कोरबा

कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पेट्रोलिंग करने के साथ बदमाशों पर करें कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग

कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने पेट्रोलिंग करने के साथ बदमाशों पर करें कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग

कोरबा : आगामी त्योहार की तैयारी, अपराध, मर्ग और शिकायत निकाल को ध्यान रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने क्राइम मीटिंग ली। पुलिस कार्यालय के कांफ्रेंस रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक की जानकारी दी गई। साथ ही एसपी तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से थानों में पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग और चालान की समीक्षा की और विवेचना का स्तर उन्नयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़ और डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण कर कड़ाई से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नवरात्र और अन्य त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिए सभी प्रभारियों से कहा। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए तैयार रहने के लिए कहते हुए लगातार पैदल पेट्रोलिंग, 185 एमवी एक्ट की कार्रवाई एवं स्थाई वारंट तामीली के संबंध कहा। अभियान स्तर पर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बारे में बताया। बैठक में अभियक्ति एप का अधिक प्रचार प्रसार और सजग कोरबा अभियान चलाने के लिए बताया।

Related Articles

Back to top button