Uncategorized

टैक्सी स्टैंड में विश्वकर्मा जयंती मनाया गया 

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी टैक्सी स्टैंड में हर्षोल्लास पूर्वक श्री विश्वकर्मा जयंती मनाया गया।

प्रातः 9:00 बजे भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विधि विधान पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात साय खिचड़ी का भोग भंडारा आयोजन किया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

और प्रातः दूसरे दिन प्रतिमा का हर्षोल्लास पूर्वक विसर्जन बाजे गाजे,डिजे के साथ किया गया ।

टैक्सी संघ के अध्यक्ष गोल्डी जायसवाल ने कहा कि टैक्सी स्टैंड में विगत 25 – 26 वर्षों से विश्वकर्मा जयंती मनाया जा रहा है। सुबह मुरली महराज द्वारा

पूजा पाठ कर आरती एवं मूर्ति स्थापित किया गया साय को खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जयगोविंद, पवन जायसवाल, शिवम् जायसवाल, ननकी नामदेव, पिंटू जायसवाल,अमर कुमार,मुकेश टंडन, नरेश जायसवाल, रोहित ,सूरज चौहान, अशोक रजक,लक्की, राहुल,रिंकू अग्रवाल, मधु,लल्लू, श्रवण कुमार,संतराम, कालेश्वर,शिव, एवं कालू भाचा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button