Uncategorized
गंदे पानी पीने से पुरानी बस्ती के 25 लोगों को पेट में गड़बड़ की शिकायत

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल) पेयजल प्रदूषित पानी आने से नगर में शिकायत मिली है।पुरानी बस्ती के लगभग साहू परिवार के 25 लोगों के पेट में गड़बड़ की शिकायत मिली है।
नगर की वार्ड एक से लेकर वार्ड 11 तक आमा खोखरा जलाशय से पेयजल सप्लाई किया जाता है। नगर में लगभग 3500 नल कनेक्शन दिया गया है। जिसमें लगभग नगर की दो तिहाई आबादी नगर पालिका का पानी पीते हैं और निस्तारि के लिए भी उपयोग किया जाता है ।
नगर पालिका के अध्यक्ष राज जायसवाल ने शिवशंकर जायसवाल प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि पेयजल खराब होने के संबंध में शिकायत मिली है। तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।




