Uncategorized

शाउमावि लमना में का परिणाम उत्कृष्ट रहा

कोरबा (शिवशंकर जायसवाल की कलम से )छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस क्षेत्र में पहली बार कक्षा 10वीं में कु गरिमा खैरवार 82%,कु संतोषी 80%,लंकेश कुमार 77%, तथा दिव्या, नागेश्वर, दीपमाला,सिमांशी,हेमलता आदि ने 73% से अंक प्राप्त किये। वही कक्षा 12 वीं में कु गीतिका सिदार(कॉमर्स) ने 82.2% और मुस्कान खान (बायो) ने 80.8% प्राप्त कर पूरे विद्यालय और लमना चोटिया क्षेत्र को गौरवान्तित किया है। संस्था में कक्षा 12वीं में आशा (बायो) 76.7%,आदित्य खैरवार(कॉमर्स) 75.8%,नागेश्वर (कॉमर्स) 75% पुष्पा(बायो) 70% अंक प्राप्त किया है। कला संकाय से दुर्गेश्वरी, कोमल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉमर्स संकाय से नूतन,सरिता,सुमन ने 65% अंक प्राप्त करते हुए अच्छे स्थान प्राप्त कि है। क्षेत्र में पहली बार बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किये हैं जो बच्चों की मेहनत ,लगन एवं शिक्षकों के सहयोग एवम मार्गदर्शन के कारण सम्भव हो सका। संस्था के प्राचार्य नागदेव सर , शिक्षकों तथा ग्राम लमना के सरपंच, शाला समिति अध्यक्ष, गणमान्य नागरिकों एवं बीईओ सुश्री प्रीति खैरवार पोंडी उपरोड़ा ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीये है।

Related Articles

Back to top button