शाउमावि लमना में कॉमर्स के बच्चों ने मारी बाजी,100% रिजल्ट

कटघोरा (सत्यम जायसवाल द्वारा ) शाउमावि लमना में कॉमर्स संकाय खुलने के बाद लगातार तीन वर्षों से कॉमर्स के बच्चों ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स से कु गीतिका ने 82.2% अंकों के साथ पूरे विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं नागेश्वर 75%,आदित्य 76%, सत्यम 70% ,नूतन 69%,सरिता 66%,सुमन 63% ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय में कु गीतिका ने पहली बार 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करते हुए विद्यालय ,शिक्षकों और ग्रामवासीयों को गौरवान्तित किया है। बच्चों ने प्रतिनिधि को बताया कि सभी ने कॉमर्स के शिक्षक सुधीर कुमार शर्मा के सहयोग और मार्गदर्शन में स्कूल खुलने से पहले ही लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी शुरू कर दी थी। पिछली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों एवं नियमित टेस्ट तथा डाउट क्लीयरिंग द्वारा लगातार मेहनत की। आगे बताया कि शर्मा के द्वारा कक्षा के अलावा भी उन्हें व्हाटसप ग्रुप पर भी टॉपिक वाइज वीडियो, स्टडी मटेरियल प्रदान करते हुए समझाया जाता था। बच्चों ने विचार साझा करते हुये कहा कि शर्मा सर ने ही 80% अधिक अंक लाने तथा पूरे कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझने के लिये लगातार प्रेरित किया। कॉमर्स के शिक्षक शर्मा सर ने बच्चों की मेहनत और सकारात्मक सोच को ही उनके अच्छे परिणाम का कारण बताया। उनका कहना है कि अधिक अंक लाना तो अलग बात है पर किसी भी विषय के बेसिक अवधारणा को समझना अत्यंत आवश्यक है। वर्ष 2021 में स्कूल नियुक्ति के समय से उनका सपना था कि इस पिछड़े हुए आदिवासी क्षेत्र में कोई छात्र खासकर कॉमर्स जैसे नए विषय में सर्वोच्च अंक लाये और इस वर्ष बच्चों ने अपनी मेहनत से यह कर दिखाया। शर्मा सर ने व्यक्तिगत रूप से इन प्रत्येक बच्चों को 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा किया है। बच्चों ने अपनी सफलता के लिये शर्मा सर,रघुनंदन सर, गणेश सर,राकेश सर और प्राचार्य के साथ अन्य शिक्षकों, माता पिता को श्रेय दिया है। वहीं संस्था के प्राचार्य नागदेव सर, सरपंच लमना-चोटिया, शाला समिति अध्यक्ष तथा समस्त ग्रामवासियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिए है।




