Uncategorized

हेमलता सिदार मैडम शिक्षिका का गमगीन माहौल में विदाई 

 

कटघोरा कल्चुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में श्रीमती हेमलता सिदार मैडम का विदाई समारोह गमगीन माहौल में आयोजन किया गया।

प्रिंसिपल मुक्ता जायसवाल ने कहा कि स्कूल विगत 25 वर्षों से संचालित हैं,हमारे स्कूल में 250 से अधिक टीचर कार्य कर चुकी है।परंतु बहुत ही कम टीचर ऐसे कार्य कर जाते है जो जिंदगी भर सभी याद करते है। स्कूल व्यवस्थापक शिवशंकर जायसवाल ने भी कहा कि सिदार मैडम हमारे स्कूल में बहुत ही अच्छे कार्य की ।

आयोजन के दौरान सिदार मैडम ने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा कार्य बच्चों को पढ़ाना है। कमजोर बच्चों को निशुल्क घर में बुलाकर भी पढ़ाती रही है। आगे बोली कि 9 वर्ष स्कूल में पढ़ाते पढ़ाते कैसे समय व्यतीत हुआ पता ही नहीं चला 9 साल 9 दिन के बराबर लगा । इस प्रकार ममता अनंत ,देवकी नायक मेडम ने भी अपनी अपनी विचार व्यक्त की।

मैडम 2016 से 2025 तक शिक्षकिय कार्य की शिक्षकिय कार्य के दौरान अपना सभी वेतन/ भत्ता गरीब बच्चों एवं स्कूल में लगा देती रही। इतना ही नहीं गरीब एवं कमजोर बच्चों को जिस दिन टिफिन नहीं लेट रहे उस दिन स्वयं का टिफिन को बच्चों की दे देती रही।

स्कूल एवं गरीब बच्चों के प्रति समर्पित रही विदाई समारोह के दिन मैडम स्कूल के लिए एक आलमारी, दरी, बच्चों के लिए कैलेंडर भेट स्वरूप प्रदान की। बिदाई के समय सभी बच्चे के आंख से आंसू बह रहे थे।

Related Articles

Back to top button