कृषि महाविद्यालय में अंबेडकर जयंती मनाया गया

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस डॉ एस एस पोरते अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा की अध्यक्षता में मनाया गया । इस अवसर पर अधिष्ठाता महोदय ने बाबा साहब का अतुल्यनी योगदान संविधान बनाने में सभी लोगों को समान अधिकार देने के बारे मे कहा कि हमें अच्छे व्यक्तित्व निर्माण हेतु ज्ञान अर्जित करना बहुत आवश्यक है एवं बाबा साहेब के विचारों को सभी के समक्ष रखते हुए अनुसरण करने की प्रेरणा दी ।उपस्थित प्राध्यापक डॉ व्ही एन गौतम ने कहा कि हम तभी महान बन सकते हैं जब हमारा ज्ञान हमारे व्यक्तित्व में दिखे और हम सभी का आदर और सम्मान करें । एवं छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




