भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित
भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित

कोरबा- कटघोरा । भारतीय सिंधु सभा की प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी बैठक कटघोरा अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय सिंधु सभा राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला शाखा विनीता भावनानी एवं विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुषमा जेठानी, प्रांत की महामंत्री साक्षी खटवानी, धमतरी से प्राप्ति वासवानी, रायपुर से सुमन, दुर्ग से मनीषा, बिलासपुर से गरिमा, कविता, चकरभाटा से प्रताप. कोरबा से जयश्रीजी, कटघोरा से महिला सभा अध्यक्ष तान्या नागवानी भी उपस्थित रही।कार्यक्रम की शुरुआत इष्टदेवता साईं झूलेलाल की आरती व दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात भजन गीत गया गया। रिमझिम चावला द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। उसके बाद परिचय सत्र भी किया गया। इसमें प्रदेश की विभिन्न नगरों की महिला शाखा अध्यक्षों ने अपना परिचय भी दिया एवं अपने नगर में किए गए कार्यक्रमों का विवरण दिया। परिचर्चा सत्र में सभी सदस्यों द्वारा समाज की विभिन्न समस्याओं के कारण व निवारण पर चर्चा हुई। अंत में कटघोरा सिंधी समाज की कुछ सदस्यों को सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश वाटवानी ,सचिव सुनील दुहलानी, युवा विंग की अध्यक्ष जीतू बहरानी भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष पंकज रतनानी, लकी अलवानी अनिल नागवानी, महिला सिंधी सभा की म अध्यक्षता में तान्या नागवानी, उपाध्यक्ष कंचन रेलवानी कोषाध्यक्ष पायल चावला कोमल परसवानी, सचिव कसक दुहलानी, सदस्य मेघा दुहलानी, पिंकी वाटवानी एवं समाज के कुछ सदस्यों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत भी किया गया। कटघोरा में आयोजित सिंधी समाज में इस बैठक में समाज के राष्ट्रीय स्तर पर प्रांत स्तर एवं छत्तीसगढ़ के सिंधी समाज की सभी अध्यक्ष की महिला विंग एकत्रित हुई थी।
कार्यक्रम का संचालन नेहा अलवानी एवं आभार व्यक्त तान्या नागवानी ने किया।

