सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता हुए रिचार्ज
सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ता हुए रिचार्ज


कोरबा- कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल )। न्यू अग्रसेन भवन कटघोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन किया गया ।
मंच पर उपस्थित विधायक प्रेमचंद पटेल, हर्षिता पांडे, राजकुमार अग्रवाल, राजेश यादव, संतोष देवांगन,
ललिता डिक्सेना, अध्यक्ष प्रत्याशी आत्मा नारायण पटेल , बीरेंद्र कश्यप, प्रदीप पांडे, धनु दुबे, मुरली साहू, देव महराज,मीना शर्मा, दिनेश गर्ग ,अभिषेक गर्ग,राजेंद्र टंडन, संजय महाराज ,एवं सभी पार्षद प्रत्याशी क्रमशः सेवती टंडन,रामकुमार जायसवाल, टीकम राजपाल,राजू दीवान,मधुलता जायसवाल, पवन अग्रवाल , सुभाषिनी कवर, डाकेश्वर शुक्ला, अर्चना अग्रवाल, मधु लता जायसवाल, अनुराग दुहलानी ,प्रताप सिंह,
शिव मति पटेल, दुलीचंद पटेल, अजय गर्ग उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया ।उसके बाद अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ता के द्वारा फुलमाला से किया गया।
*विधायक पटेल ने कहा कि* कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी वार्ड के पार्षद एवं अध्यक्ष प्रत्याशी उपस्थित है। यहां से ऊर्जा लेकर जाना है और भाजपा को जिताना है। वार्ड 13 तो विजई हो चुका है। भाजपा के विचारधारा सभी वार्डों में ले जाने का कार्य विजई पार्षद करेंगे। कटघोरा में विधायक बनाए हुए हो।जैसे विधायक एवं छग में सरकार बनाए हो उसी प्रकार नगर पालिका में भाजपा को जिताइए। मूलभूत समस्या से निजात भी पाइए। निवेदन करते है सभी स्थान में बीजेपी की सरकार है, कटघोरा की जिताएं तभी विकास होगा। क्या क्या विकास करना है आप लोग जानकारी देते रहिएगा। व्यक्ति विशेष की नहीं देखना है। 5 सालों से हम काम करवाएंगे। संगठन में निरंतर कार्य करते रहेंगे। आप सभी का मान सम्मान बना रहेगा। फूल छाप में बटन दबाना है। पार्षद प्रत्याशी घर घर जाकर समझाएंगे।की वोट कैसे देना है तो पार्षद पद जल्द जीतेंगे।
*हर्षिता पांडे ने कहा कि कांग्रेस* सरकार हाथ में गंगा जल लेकर बोले थे कि दारू बंद करवा दूंगा दारू नहीं बंद करवाए। हम सभी को धोखा दिए।
भाजपा को वोट देकर अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी को जिताना है।
15 पार्षद एवं अध्यक्ष बिजई होगा।
.. *आत्मा नारायण पटेल ने* कहा कि हम वार्डो में जाएंगे बड़ों से आशीर्वाद,छोटे को शुभ आशीर्वाद देंगे।भाजपा का परिवार बहुत बड़ा परिवार है। संगठन की जीत ,कार्यकर्ताओं की जीत होगी, आने वाला समय में जीत होगी, । आने वाला समय में ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी।मूलभूत समस्या जल्द निपटेगी। कमल फूल का प्रचार करे। हम लोगो को जीतावे।
पवन अग्रवाल ,मीना शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, वार्ड प्रत्याशी सेवती टंडन,रामकुमार जायसवाल,टीकम राजपाल,राजू दीवान,
पवन अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल,अनिल दुहलानी, पूर्णिमा पटेल, अजय गर्ग, ने भी अपना अपना परिचय दिए।
कार्यक्रम में रामप्रताप जायसवाल, विनोद कुमार, शिव जायसवाल , एस एस जायसवाल, शरद गोयल, अजय गर्ग ,मनोज नायडू, समरजीत सिंह,किशन केशरवानी, आलोक पांडे, सुनील खांडे, अविनाश केसरवानी, ओपी डिक्सेना, रूपेश डिक्सेना, जय गर्ग, मनोज दुबे,बजरंग अग्रवाल, अमित जायसवाल, पूर्णिमा पटेल,स्नेहलता पटेल लता जायसवाल,उमा जायसवाल, अंजू कश्यप,रुक्मणि जायसवाल, जयशंकर जायसवाल, सनत जायसवाल, रामविशाल डिक्सेना, प्रहलाद जायसवाल, उमा शुक्ला,के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय धनोदिया एवं आभार संतोष देवांगन जिला महामंत्री ने किया।





