Uncategorizedकोरबा

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ शुरू

कोरबा। श्रीमद् देवी भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन मां सिद्धिदात्री तीर्थ यात्रा सेवा समिति के आयोजकत्व में पुराना बस स्टैंड के पीछे लक्ष्मी निवास (बाड़ी) कोरबा में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक के आयोजन में आज प्रथम दिवस देवी महामात्य की महिमा का दिव्य-भव्य वर्णन व्यासपीठ पर कथावाचक ग्राम सरवानी से पधारे आचार्य पंडित राजकुमार शर्मा जी के मुखारविंद से उपस्थित भक्तजनों ने किया। पंडित राजकुमार शर्मा जी ने श्रीमद् देवी भागवत की  संगीतमय कथा सुनाई देवी के विभिन्न स्वरूपों एवं प्रकाट्य के विषय में विस्तार से बताया।इ ससे पूर्व श्रीमद् देवी भागवत कथा के आज प्रथम दिवस के अवसर पर कलश शोभायात्रा पुरानी बस्ती, गांधी चौक से होते हुए मेन रोड, के.एन. कॉलेज ठाकुर घाट से पुरानी बस्ती में कथा स्थल पर वापस पहुंची, जहां सभी भक्तजनों सहित वैदिक मंत्रो से श्री राजकुमार शर्मा जी ने व्यासपीठ का पूजन किया।देवी भागवत कथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए यह सर्वोत्तम साधन है। नवरात्रि में देवी भागवत कथा सुनने का विशेष महत्व है।उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से श्रीमद् देवी पुराण रूपी ज्ञान गंगा का प्रवाह 06 फरवरी तक होगा।

Related Articles

Back to top button