कोरबा

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पांच दावेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पांच दावेदारी
*किसकी जीत होगी आत्मा की बात परमात्मा* *जाने*

कोरबा-कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। नगरीय चुनाव 11 फरवरी 2025 को संपन्न होना है .जिसके लिए कटघोरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी पद हेतु पांच लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं. जिसमें भाजपा से आत्मा नारायण पटेल, कांग्रेस पार्टी से राज् जायसवाल गोगपा पार्टी से शरद देवांगन , ऑप पार्टी से प्रकाश दास महंत एवं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कोमल प्रसाद जायसवाल मैदान में उतरे हुए हैं। सभी लोगों का मानना है कि नगर पालिका की सीट विजई हो रहे हैं। यह बात तो अलग है कि 16 फरवरी के बाद सभी को पता चल जाएगा की कौन विजयी हुए।
*आत्मनारायण पटेल नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी* सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्ति है। ने चर्चा के दौरान कहा कि सन 1994 में वार्ड न 13 जुलाई पटेल पारा से पार्षद बना, नगर पालिका उपाध्यक्ष चुन कर आया। 1989 से पेशे से भी अधिवक्ता भी हु। 25 से 30 वर्षों से भाजपा का वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ साथ दो बार विधि प्रकोष्ठ भाजपा का सदस्य,भाजपा का प्रदेश स्तरीय झुग्गी झोपड़ी का सदस्य, तीसरे पंचवर्षीय में एल्डरमैन,दो बार पत्नी श्रीमती पूर्णिमा पटेल, पार्षद रह चुकी ,सरस्वती शिशु मंदिर का व्यवस्थापक, पटेल समाज का अध्यक्ष भी हु ।सभी पदों का निर्वहन का दायित्य अच्छे तरह से करते आ रहा हु। नगर पालिका में 15वार्ड जीत कर आएंगे साथ में अध्यक्ष का पद भी भारी मतों से जीतेंगे। सभी वर्गों जाती का पूरा समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु *राज जायसवाल को मैदान* में उतारे हुए है। ये कांग्रेस के जुझारू ईमानदार कार्यकर्ता भी है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक के नजदीकी माने जाते है। राज जायसवाल का भी कहना है कि यदि आम जनता निष्पक्छ वोट देगी तो हम अध्यक्ष का पद जीतेंगे और 14 वार्डों में विजई का झंडा लगाएंगे। इनका कहना है कटघोरा जायसवाल बाहुल्य क्षेत्र है , कलार समाज का वोट निर्णायक भूमिका अदा करेगी। कांग्रेस के मतदाता , सामाजिक मतदाता के साथ सभी वर्गों का पूरा साथ साथ जिताने का वायदा भी है।नगर को मूलभूत सुविधा दिया जाएगा।जिसमें पानी,बिजली सड़क की समस्या नहीं रहेगी।
**कोमल जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के*निर्दलीय* प्रत्याशी ने कहा कि हम कांग्रेसी कार्यकर्ता भी थे, समाज में अच्छी पकड़ भी है कांग्रेस पार्टी से उनकी पत्नी नीलम जायसवाल 2014 में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ चुकी है जिसमें 400 से 450 वोट के अंतर से हारी हुई थी . कोमल 2019 से पार्षद के पद पर पदस्थ था। पार्टी के प्रति ईमानदारी से निर्वहन किया। समाजसेवी भी हु। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के कारण मैदान में उतरा हुआ हूं। जायसवाल समाज एवं पटेल समाज में भी अच्छी पकड़ है।
सभी वर्ग के लोग भी समर्थन कर रहे हैं ।मेरा जीत भी होना सुनिश्चित है।
*शरद देवांगन गोंडवाना गणतंत्र* पार्टी से भी नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु मैदान में उतरे हुए हैं इनका कहना है कि नगर में पानी, बिजली, सड़क की व्यवस्था चरमरा गई है . नगर की व्यवस्था को दुरुस्त करना है. लोग भाजपा एवं कांग्रेस को पक्ष में वोट नहीं डालेंगे गोगपा के पक्ष में वोट देकर विजई बनाएंगे, जीत का परचम लहराएंगे यह हमारी
दावा है।

*आप पार्टी से प्रकाश दास महंत भी अध्यक्ष* पद हेतु पर्चा दाखिल किया है । पार्टी ने विधानसभा चुनाव भी लड़ लिए है। इस बार नगर पालिका में भाग्य आजमा रहे है ।इन लोगों का मानना भी है कि जीत हासिल कर परचम लहराएंगे।

*नगर पालिका परिषद कटघोरा के अंतर्गत* लगभग 17000 मतदाता है ।जिसमें सबसे अधिक जायसवाल 3400 एवं पटेल समाज 3000 के लगभग मतदाता है । दोनों सामाजिक वर्गों का झुकाव किस पार्टी की ओर है ,वही पार्टी के नेता विजई होकर आयेंगे। क्योंकि जायसवाल वर्ग की निर्णायक भूमिका अध्यक्ष पद के लिए मायने रखता है।इसलिए पिछड़ा वर्ग होने से पार्टी जायसवाल वर्ग के उम्मीदवार को पहले खोजता है ।बाद में किसी वर्ग की तलाश करता है। इस बार
जायसवाल वर्ग का झुकाव की ओर रहेगा ? अपनी अपनी छबि के ऊपर निर्भर है।वही पार्टी के अध्यक्ष चुनकर कुर्सी में आएंगे , अब देखना है कि कौन नेता किस प्रकार से मतदाताओं को लुभाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button