कोरबा

नवधा चौक में पंचकुंडीय महायज्ञ समारोह संपन्न

नवधा चौक में पंचकुंडीय महायज्ञ समारोह संपन्न

कोरबा+ कटघोरा  (शिवशंकर जायसवाल)  । विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड क्रमांक दो तहसील भाटा नवधा चौक में अयोध्या में 22 जनवरी को श्री
राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह संपन्न हुआ था, इसी तारतम्य में तहसील भाटा नवधा चौक में भी पंच कुंडिय महायज्ञ भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
हवन पूजन ,हनुमान चालीसा, आरती ,पाठ ,भोग भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें हजारों की संख्या में मोहल्ले वासि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के पूर्व मोहल्ले के पांच पांच लोगों की टोली बनाकर सभी घरों में पीले चावल से दस्तक देकर निमंत्रण भी दिया गया और स्वेच्छा से एक मुट्ठी चावल और अंशदान लिया गया ताकि कार्यक्रम की भव्यता आ सके।
सुबह 12:00 बजे पंच कुंडी महायज्ञ हवन पूजन प .कृष्णा दास वैष्णव की उपस्थिती मे प्रारंभ किया गया सायं 3:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं उसके बाद 5:00 बजे भोग भंडारा प्रसाद वितरण स्वयं 6:00 बजे दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम किया गया जिसमें हजारों संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पंच कुंडी महायज्ञ रामकुमार जायसवाल ,राजेंद्र टंडन, शिवशंकर जायसवाल शरद वैष्णव , प्रहलाद जायसवाल ,कमलेश शर्मा, आकाश यादव, गोलू यादव, शैलेंद्र कुमार श्याम भाई, देव कुमारी ,विनय वैष्णव, श्रीमती लक्ष्मी जयसवाल ,लक्ष्मीकांत जायसवाल ,राजेंद्र जायसवाल, दुर्गा प्रसाद, राम विशाल जायसवाल ,सौरभ कुंडे ,गगन ,प्रिंस जायसवाल, ममता जायसवाल ,खुशबू यादव कामिनी जायसवाल बिट्टू यादव टीकम राजपाल ,मनोज पांडे ,रामेश्वर ,राजकुमारी पटेल ,गोलू यादव मुद्रिका डिक्सेना, ममता सिंह ,मंगल यादव,हेमलता सिदार मैडम, सुनीता, सरिता जायसवाल ,प्रतिमा,सुमित्रा बाई, डवनीश एवं मोहल्लेवासीयो का अथक सहयोग रहा ।

Related Articles

Back to top button