कल्चुरी कलार समाज जिला झांसी की, समाज के उत्थान_एवं_प्रगति हेतु सहायता कमेटियों का गठन
कल्चुरी कलार समाज जिला झांसी की, समाज के उत्थान_एवं_प्रगति हेतु सहायता कमेटियों का गठन

झांसी ( शिवशंकर जायसवाल )। आज कल्चुरी कलार समाज जिला झांसी के तत्वाधान में, कुंज वाटिका विवाह घर में वीरेन्द्र राय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कल्चुरी संवर्गीय महासभा महासभा की अध्यक्षता में, विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहा पर मूर्ति की स्थापना कमेटी।
कल्चुरी भवन नव निर्माण कमेटी। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं की सहायता कमेटी।
आर्थिक रूप से कमजोर समाज की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह सहायता कमेटी। कल्चुरी समाज के जिला झांसी के सजातीय बंधुओं को सार्वजनिक मृत्युभोज बंद करने हेतु प्रेरित करने पर चर्चा।
कल्चुरी समाज जिला झांसी की जनसंख्या गणना कमेटी एवं कल्चुरी समाज के परिवारों का शोषण होने पर उनके साथ शासन प्रशासन तक आवाज उठाने हेतु कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें सजातीय बंधुओं ने स्वेच्छा से तन,मन और धन के साथ अपना अपना नाम कमेटी में जुड़वाया।
इस अवसर पर वीरेन्द्र राय द्वारा समाज के भवन नव निर्माण के लिए 5000 स्क्वायर फीट जगह देने की घोषणा की।हरीश राय बीटू द्वारा समाज के 21 छात्र छात्राओं को अपने स्कूल में Lkg से हाई स्कूल तक प्रत्येक वर्ष फ्री शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की।नितेंद्र रघुवीर राय फौजी द्वारा प्रत्येक वर्ष, 06दिसंबर को आर्थिक रूप से कमजोर, कल्चुरी समाज की पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह करने का संकल्प लिया गया।बृजकिशोर राय माते द्वारा भी, समाज के भवन नव निर्माण के लिए 5000 स्क्वायर फीट जगह देने की घोषणा की।साथ ही *आजीवन संरक्षक मंडल* हेतु सम्मिलित उपस्थित सजातीय बंधुओं ने, 51,000 रुपया देने हेतु अपनी सहमति प्रदान की।इस अवसर पर, बैठक में सैकड़ों_सजातीय बंधु रामस्वरूप राय, श्रीराम राय, विष्णु शिवहरे एड. महेश राय, राजकुमार राय, नितेंद्र राय, प्रेमचंद राय, रामेश्वर राय एड., बी.डी.राय, रामबाबू राय, अतुल राय, नरेंद्र शिवहरे, जुगल शिवहरे, उमाशंकर राय, जगमोहन महाजन, चंद्रमोहन राय, राजेंद्र राय, राजबिहारी राय, डी०एन० शिवहरे, श्री रवि राय एड०, मनेंद्र राय, पवन शिवहरे, अमित राय, रामावतार राय एड०, बृजेंद्र राय, पंचम राय, अनिल राय, बंटी राय सराफ, नवीन राय, जगजीवन राय, अशोक राय, सत्यनारायण शिवहरे, भूपेंद्र गुप्ता, प्रमोद शिवहरे एड, अमन राय, भरत राय, बृजमोहन राय, अजीत राय, केदार राय, बहादुर राय राकेश राय, संतोष राय, राजेश राय, विकास जायसवाल, बृजकिशोर माते, मनोज राय, कृष्ण कुमार राय, सुदर्शन शिवहरे, सुनील शिवहरे, अरुण शिवहरे, मनमोहन मनु, अरविंद राय, विनोद राय आदि उपस्थित रहे।अंत में सभी आए हुए सजातीय बंधुओं के प्रति उनकी निष्ठा एवं सहयोग के लिए विष्णु शिवहरे एड. द्वारा आभार व्यक्त किया गया।





