हसदेव को हरा कोरबा क्षेत्र बना विजेता
हसदेव को हरा कोरबा क्षेत्र बना विजेता

एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता

कोरबा। एस ई सी एल ,कोरबा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन कोरबा क्षेत्र में किया गया। जिसमे फाइनल मैच कोरबा क्षेत्र एवं हसदेव क्षेत्र के मध्य खेला गया जिसमें कोरबा क्षेत्र 3-1से विजय दर्ज की
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री दीपक पंड्या, महाप्रबंधक, कोरबा क्षेत्र के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कार में बेस्ट स्मैशर सुमित राय,बेस्ट बूस्टर ज्ञानेश तिरुपंकर, ऑल राउंडर सियाराम बंजारे एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजय सिंह रहे
कोरबा क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हमेशा अपनी जीत दर्ज करते आ रहा है कोरबा टीम के कप्तान संजय सिंह हमेशा टीम के सदस्य रहे जिन्हें महाप्रबंधक ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया साथ ही अखिल भारतीय एथेलेटिक्स टूर्नामेंट में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडन जीतने पर अनीमा कुजुर को भी सम्मानित किया गया
महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों बधाई देते हुए कोल इण्डिया स्तर पर जीत के लिए शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कंपनी संचालन समिति के सदस्य,कंपनी कल्याण समिति, कंपनी सुरक्षा समिति, सिस्टा,कॉन्सिल,एवं ओबीसी संगठन के पदाधिकारी के साथ ही अधिकारी और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ भी उपस्थित थीं।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 15 क्षेत्रों से आए 160 प्रतिभागी ने भाग लिया । नेशनल रेफरी श्री राजेश्वर सिंह एवं रमेश बहादुर सिंह की टीम ने निर्णायक का दायित्व निभाया खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
समारोह में स्वागत भाषण क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री के पी सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधुरी एवं विनोद सिंह प्रबंधक (कार्मिक) ने किया



