कोरबा

मेनोनाइट चर्च के जलसा कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा

मेनोनाइट चर्च के जलसा कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। मेनोनाईट चर्च कटघोरा में क्रिसमस के पूर्व संध्या में जलसा कार्यक्रम में बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा। बच्चों ने संगीत, नृत्य, गीत एवं नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित किया।
संध्या हुए कार्यक्रम में प्रभु यीशु के गौशाला में जन्म लेने की जीवंत नाटक प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। माता मरियम की भूमिका में वर्तिका पटेल एवं राजा हेरोदेस की‌ भूमिका में अनीता सोनार ने सभी का दिल जीत लिया। क्रिसमस का पैग़ाम, मंचन मे अन्य लोगों की भूमिका में पिता युसूफ, रुपाली मिंज, जिब्राईल स्वर्गदूत भूमिका पटेल, स्वर्गदूतो का दल वंश चौहान, चंचल खांडे, एबिशा‌ लाल, एन आयश लाल, निकिया यादव, इलीशिबा डीकनेस प्रतिभा कुमार, मुनादी करने वाला किरन चौहान, तीन ज्योतिष गीतेश जयसवाल, सीमोन शर्मा, ईशाना शर्मा, महामंत्री वंदना पटेल, शास्त्री ज्योति कुमार, सराय का मालिक भारती जायसवाल, स्वर्ण लता लाल, गरडिया छतर, मिलिंद पटेल, मंदीप, मिंज, हरीश यादव, रत्नेश जायसवाल ने सराहनीय भूमिका निभाई। इसके पूर्व मसीही गीतों क्रमशःचरणी में पैदा हुआ है, मरियम का राजदुलारा- आओ हम भी चले उसका वंदन करें, आओ तन मन धन अर्पण करें। अब आओ विश्वासियों जय- जय करते आओ, अब आओ हम चले बऐतलहम को। गीतों पर संडे स्कूल के बच्चों एवं जवानों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मिलीं पटेल द्वारा बाइबल वचन पर वक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम के अंत में पास्टर आमोस छतर द्वारा आशीष प्रार्थना करके कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button