कोरबा

लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर काम करते रहिए, निश्चित रूप से सफलता कदम चूमेगी

लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर काम करते रहिए, निश्चित रूप से सफलता कदम चूमेगी

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत कोरबा जिले के परियोजना प्रभावित गावों के शासकीय स्कूलों के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं तथा जिला में शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सीनियर रिक्रिएशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपक पंड्या द्वारा शासकीय स्कूल के 92 छात्र एवं छात्राओं को सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये तथा जिला में प्रथम आए छात्र- छात्राओं को 10 हजार रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पंड्या ने अपना उद्बोधन भाषण में कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो हमारे भविष्य का मार्ग सुनिश्चित करती है। अपने जीवन में लक्ष्य हासिल कर सफलता पाने में शिक्षा पहली सीढ़ी होती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर काम करते रहिये, निश्चित रूप से सफलता कदम चूमेगी। कार्यक्रम का आयोजन कोरबा क्षेत्र के सीएसआर विभाग की उप प्रबंधक किरण डहंगा द्वारा कोरबा क्षेत्र के स्टाफ आफिसर एनपी पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम मे कोरबा क्षेत्र के ईएंडएम विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक एस थिरूकुमारन, कार्मिक प्रबंधक बिनोद सिंह तथा विभिन्न शासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं सम्मानित छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे। मंच संचालन भुवनेश्वर कश्यप ने किया। कार्यक्रम में शामिल विभिन्न शासकीय स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और पुरस्कृत छात्र-छात्राओं ने कोरबा क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद से किए गए इस कार्य की काफी सराहना किया।

Related Articles

Back to top button