कोरबा

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धरोहर -2 कार्यक्रम

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धरोहर -2 कार्यक्रम

कोरबा-कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) त्रिलोकी पब्लिक स्कूल कटघोरा में वार्षिक समारोह धरोहर 2 का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप निशांत कुमार वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल कटघोरा, ज्ञान पुंज कुंज सीएमओ नगर पालिका, एवं सत्यनारायण धनोदिया, स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष धनोंदिया , प्रिंसिपल श्रीमती मोना ठाकुर उपस्थित रहे। मंचस्थ अभयगतो द्वारा मां सरस्वती ज्ञान की देवी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष धनों दिया ने लोगो को संबोधित किया और कहा कि हमारे स्कूल में द्वितीय एनुअल फंक्शन धरोहर 2 होने जा रहा है। जिसमें स्कूल के छोटे छोटे बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा।
कार्यक्रम की द्वितीय चरण में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे गणेश वंदना,सरस्वती वंदना, छत्तीसगढ़ी, लोकनृत्य, डांस भी प्रस्तुत किया गया।पुष्पा – 2 फिल्म के तर्ज पर छोटे छोटे बच्चों का शानदार सामूहिक डांस रहा जिससे लोगों द्वारा खूब सराहा गया। इसके अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button