कोरबा

उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया सीवीओ जैन ने

उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया सीवीओ जैन ने


कुसमुंडा खदान का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सीवीओ हिमांशु जैन ने कुसमुंडा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खदान पहुंचकर खनन गतिवधियों के बारे में जानकारी ली। कोर टीम से चर्चा करते हुए उन्होंने खदान के उत्पादन-उत्पादकता की समीक्षा की। तदुपरांत जैन फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) अंतर्गत डिस्पैच व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने साइलो एवं साईडिंग में कोयला प्रेषण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही साइलो कंट्रोल रूम जाकर रैपिड लोडिंग सिस्टम के कार्यसंचालन की समीक्षा की। इसके पश्चात सीवीओ जैन ने कुसमुंडा क्षेत्र महाप्रबंधक एवं क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर जैन ने सतर्कता जागरूकता विशेषकर निवारक सतर्कता पर ज़ोर दिया एवं कार्यसंचालान को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आईटी उपायों के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button