कोरबा

कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह

*कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह*

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में सतत अपने नवाचार कार्यों के लिए प्रसिद्ध है , इसी कड़ी में सामाजिक सदस्यता बनाते हुए स्वामी विवेकानंद जी की 162 की जयंती मनाते हुए 28 वीं राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्यारेलाल आदिले, प्राचार्य जेबीडी महाविद्यालय कटघोरा एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गुप्ता विवेकानंद विचारक , कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ एस. एस .पोर्ते कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की वंदना के साथ विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मुख्य अभ्यागत महोदय *आदिले प्राचार्य ने कहा कि* “भारतीय संस्कृति के मौलिक और आधारभूत तत्वों का प्रदर्शन शिकागो के विश्व धर्म महासभा में विश्व प्रसिद्ध ज्ञान के पुंज,युवाओं के प्रतीक स्वामी विवेकानंद ने प्रस्तुत किया था। भारतीय धर्म और दर्शन विश्व मानवता का दर्शन है।आज हम युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेना होगा और अपने जीवन में उतारना होगा। उनके जीवन और कृतित्व को देखें तो उनके अनुसार ही अच्छे जीवन को अच्छा धर्म कहा गया है। अतः हम मानवीय मूल्यों को समाज में प्रसारित करते हुए अच्छे जीवन की कल्पना करें और सच मायने में यही एक अच्छा धर्म मानवता का हो सकता है।”
आयोजित युवा दिवस एवं स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के आसंदी से प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री ने विचार व्यक्त किया। विषय विशेषज्ञ वक्ता के रूप में मनोज कुमार गुप्ता भारतीय जीवन बीमा के सलाहकार और मार्गदर्शक ने कहा कि “विवेकानंद के जीवन दर्शन को हम सभी को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। अमेरिका की धरती में एक समय विवेकानंद जी ने विश्व धर्म महासभा में व्याख्यान दिया था और मैं उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए आज अमेरिका के धरती पर अनेकों बार भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रसारित किया है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धरती में पैदा हुआ हूं। इसलिए हम सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।”
*अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ एस* एस पोर्ते के द्वारा युवा दिवस क्यों मनाया जाता है इसकी संक्षिप्त जानकारी कार्यक्रम के दौरान दी गई, और कहा कि हमारे देश में महान संत थे, दुनिया को मार्गदर्शन कराया।उसकी नियम सभी लोगों को अपनाने चाहिए। हिंदुस्तान की आबादी 142 करोड़ के लगभग है। अधिकांश वर्ग किसान है। किसान अन्न उगाएगा तो सभी अन्न ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम में युवा दिवस उपरांत महाविद्यालय के छात्र संघ गठन किया गया था उन छात्र – छात्राओं का शपथ भी आयोजित किया गया जिसमें डॉ जीपी भास्कर वरिष्ठ प्राध्यापक के द्वारा अध्यक्ष – सुश्री अलका साहू ,उपाध्यक्ष – निशा खांडेकर सचिव – आकाश साहू ,सह सचिव – सेजल भगत को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया, तत्पश्चात कक्षा प्रतिनिधियों को भी गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई गई जिसमें चतुर्थ वर्ष से सुश्री सौम्या वर्मा तृतीय वर्ष , प्रीति साव द्वितीय वर्ष से रिया निषाद एवं प्रथम वर्ष से गायत्री साहू शामिल हुए। कृषि महाविद्यालय द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उल्लास पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया ।इसमें सर्वप्रथम एकल गायन में कृषि महाविद्यालय के रत्नेश सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा अभिनय, गायन एवं नृत्य से वार्षिकोत्सव में समा बांधा गया ।कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य डॉ रोशन भारद्वाज के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ आशीष केरकेट्टा, डॉ चंद्रेश धुर्वे, डॉ प्रियल पांडे, डॉ माधव पांडे, योगेंद्र सिंह, डीपी पटेल तथा समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button