अखंड नवधा रामायण सुंदरकांड सुनने से सुंदर होता है मन
अखंड नवधा रामायण सुंदरकांड सुनने से सुंदर होता है मन

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । अखंड नवधा समिति द्वारा 15 वा वर्ष से लगातार अखंड नवधा रामायण आयोजन किया जा रहा है। 5 जनवरी से नवधा रामायण प्रारंभ होकर13 जनवरी तक गायन वादन एवं 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर हवन – पूजन, सहस्त्रधारा ,प्रसाद वितरण , ब्राह्मण भोज,भोग भंडारा का आयोजन किया जावेगा।कथावाचक के रूप में पंडित राकेश दुबे एवं संगीत देने के लिए पंडित देव महाराज,राजा दुबे घनश्याम दुबे, प्रेम दुबे द्वारा सुंदर सुंदर ढंग से सुंदरकांड का कथा सुनाया गया भजन कीर्तन करते हुए भी श्रोताओं को मंत्र कर दिए। राकेश दुबे ने कहा कि सुंदर कांड सुनने से सुंदर होता है। पुत्र से मां का मिलन होता है। सीता मैया ने रावण को जुगनू से तुलना किया और भगवान राम को सूर्य से तुलना किया।रावण ने क्रोधित होकर अपने म्यान से तलवार निकाल लिए। जिस समय रामायण सीता का हरण किया इस समय उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गया था। गांगपुर से सुनीता यादव ,अनु निषाद द्वारा सुंदर ढंग से कथा प्रवचन एवं भजन कीर्तन से लोगों का मन मंत्र मुग्ध हो गया प्रमुख कृष्णा दास ने कहा कि जिस रामायण मंडली को निमंत्रण नहीं मिल पाया हो तो कृपया समाचार पढ़कर नवधा रामायण में शामिल होने की कृपा करे। इस अवसर पर कृष्णा दास महंत, संतोष कुमार साहू ,पवन दास महंत, नर्मदा प्रसाद देवांगन, एस. एस. जायसवाल,श्रीमती लक्ष्मीन जायसवाल,रामकुमार साहू ,शरद देवांगन , मोहन सिंह कंवर, अमर सिंह सुमन, जगमोहन दास,चरण सिंह, लक्ष्मी दास , लक्ष्मीकांत जायसवाल, फिरत महंत, ज्योति देवांगन,हेमलता सिदार, शिबू यादव, शिव कुमारी ,शकुन साहू, पांचों बाई,श्याम बाई, सुनीता वैष्णव, गीता साहू,संतोषी मरावी, रागिनी एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का अथक सहयोग रहा।
