कोरबा

मड़वा संयंत्र की इकाई दो ने 150 दिन निरंतर बिजली उत्पादन का रिकार्ड

मड़वा संयंत्र की इकाई दो ने 150 दिन निरंतर बिजली उत्पादन का रिकार्ड

मड़वा संयंत्र की इकाई दो ने 150 दिन निरंतर बिजली उत्पादन का रिकार्ड

कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा की 500 मेगावाट की इकाई क्रमांक दो ने निरंतर 150 दिन तक निर्बाध विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। यह इकाई 26 अप्रैल से निरंतर विद्युत उत्पादन कर रही है।
मड़वा संयंत्र में 500-500 मेगावाट की आधुनिक दो विद्युत इकाईयां संचालित हैं। कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने बताया कि विद्युत संयंत्र लगातार रिकार्ड कायम कर रहा है। इसके पहले इकाई क्रमांक एक ने 178 दिन तक लगातार सर्वाधिक लंबे अवधि तक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया। चालू वित्तीय वर्ष में विशिष्ट तेल खपत में कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में विद्युत संयंत्र में विशिष्ट तेल खपत 0.066 मिली लीटर प्रति यूनिट है। यहां बताना होगा कि विद्युत संयंत्र ने बीते 16 फरवरी को 44 दिन पहले ही 6429.74 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था। जबकि विद्युत संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84.11 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 7388.541 मिलियन यूनिट सर्वाधिक वार्षिक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड बनाया है। कार्यपालक निदेशक बंजारा ने इस सफलता का श्रेय अपने अभियंताओं व कर्मचारियों की मेहनत को देते हुए इसी उत्साह एवं विश्वास के साथ कंपनी की प्रगति के लिए टीम निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Back to top button