कोरबा

संगठित होकर कार्य करने पर सभी ठेका मजदूर प्राप्त कर सकेंगे अपना अधिकार

संगठित होकर कार्य करने पर सभी ठेका मजदूर प्राप्त कर सकेंगे अपना अधिकार

संगठित होकर कार्य करने पर सभी ठेका मजदूर प्राप्त कर सकेंगे अपना अधिकार


कोरबा : भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर के तत्वाधान में ठेका मजदूर सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक भवन, स्नेह मिलन, दीपका क्षेत्र में आयोजित इस सम्मेलन में दीपका क्षेत्र में कार्यरत लगभग 215 ठेका मजदूरों की उपस्थिति रही। भगवान विश्वकर्मा ,भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी ठेंगड़ी के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित व श्रमिक गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ठेका मजदूर सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कोयले में कार्यरत ठेका मजदूरों की वर्तमान दशा और दिशा पर फोकस करते हुए उनके हित पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हाई पावर कमेटी के तहत प्रबंधन मजदूरों को वेतन, भत्ते, सुरक्षा, बच्चों को शिक्षा, बोनस, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा आदि मुहैया नहीं कर पा रही है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक जगत के सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ता आ रहा है और आगे भी लड़ेगा। सभी मजदूरों को संगठित होकर कार्य करना होगा तभी हम अपने अधिकारों को प्राप्त कर पाएंगे। आने वाले समय में आप सभी को एकजुट रहना होगा और भारतीय मजदूर संघ आपको आपकी हक की लड़ाई लड़कर आपके अधिकार प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम मेंश्री राधेश्याम जायसवाल, मंत्री भारतीय मजदूर संघ (केंद्र), लक्ष्मण चंद्रा प्रभारी राष्ट्रीय पर्यावरण मंच, टिकेश्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ, राजेश पांडेय स्वयंसेवक, संगठन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्रा, महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी के अलावा कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के जेसीसी सदस्य तथा दीपका क्षेत्र के पदाधिकारियों की प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button