कोरबा

विधि- विधान से पूजा अर्चना कर की बप्पा की विदाई

विधि- विधान से पूजा अर्चना कर की बप्पा की विदाई

विधि- विधान से पूजा अर्चना कर की बप्पा की विदाई

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) : नगर के सभी वार्डों में स्थापित गणेश प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद अनंत चतुर्दशी को विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन श्राद्ध पक्ष लगने की वजह से भगवान की पूजा वर्जित माना जाता है। विसर्जन करते समय मेघदेव भी अपने आप को नहीं रोक सके। थोड़ी बहुत वर्षा भी हुई। पुरानी बस्ती गणेश प्रतिमा, आदर्श गणेश प्रतिमा, कारखाना गणेश प्रतिमा,पुरानी बस्ती गणेश प्रतिमा,तहसील भाटा गणेश प्रतिमा को धूम धाम से विसर्जित किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने मोहल्ले के गणेश प्रतिमा को बाजा गाजा व फुलझड़ी के साथ नाचते कूदते विसर्जित किया।इस अवसर पर डीजे धमाल के साथ आतिशबाजी की गई। कई स्थानों में तो गणेश भगवान की मूर्ति को ठेले से ले जाकर विसर्जित किया गया।

Related Articles

Back to top button