कोरबा

मदनपुर सेजस में मनाया गया हिन्दी दिवस

मदनपुर सेजस में मनाया गया हिन्दी दिवस

मदनपुर सेजस में मनाया गया हिन्दी दिवस

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । स्वामी आत्मानंद विद्यालय मदनपुर में देवनागिरी लिपि से सुसज्जित राजभाषा हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू की अध्यक्षता , विनोद जायसवाल मुख्य अतिथि, कुश बघेल विशिष्ट अतिथि के उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कमलेश्वरी साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य ,महत्व एवं संविधान में हिन्दी को राजभाषा दर्जा प्राप्त होने तक इतिहास को बताया।
मुख्य अतिथि आसंदी से जायसवाल ने हिन्दी को विश्व की सबसे शक्तिशाली भाषा बताया।उन्होंने कहा कि हिंदी में हर संज्ञा का लिंग होता है उसी के अनुरूप उसका क्रिया, क्रिया विशेषण होने से यह अन्य भाषाओं से अपना विशिष्ट पहचान बनाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू ने बताया कि हिंदी में प्रत्येक रिश्ते के लिए अलग शब्द है पर इंटरनेशनल लैंगवेज अंग्रेजी में चाचा,मौसा, मामा जैसे अन्य शब्दों के लिए केवल अंकल शब्द है। तनीषा ने कविता के माध्यम से अपने मनोभावों को प्रगट किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वरी साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button