कोरबा

महिला मतदान दलों में उत्साह, देर रात तक लौटने लगे

महिला मतदान दलों में उत्साह, देर रात तक लौटने लगे

महिला मतदान दलों में उत्साह, देर रात तक लौटने लगे

कोरबा : कोरबा विधानसभा की 249 मतदान केंद्रों में मतदान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्हालने वाली महिला अधिकारियों ने मतदान कार्य की सराहना की। मतदान के पश्चात सामग्री लेकर महिलाएं रात्रि 9.30 बजे से ही लौटने लगी। सामग्री लेकर लौटी रूप कुर्रे ने बताया कि मतदान कराना अच्छा अनुभव रहा। सामग्री के साथ लौटी महिला मतदान दलों ने अपनी भागीदारी निर्वाचन कार्य में होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करने जैसा बताया। मतदान कराकर लौटती महिला मतदान दलों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। पीठासीन अधिकारी रंजना दास और मतदान अधिकारी, रजनी पाटिल जोशी, सुशीला ने बताया कि गांव वाले का भी बहुत सहयोग मिला। मतदान कराकर बहुत खुशी हो रही है। रामपुर सहित कटघोरा, पाली-तानाखार विधानसभा के मतदान दलों का भी सामग्री वापसी के लिए स्ट्रांग रूम आना प्रारम्भ हो गया था। ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया।

मतदाता मित्रों ने मतदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –
मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को मतदान कराने स्कूली विद्यार्थियों, मतदाता सहायक, स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने, पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाता के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदान में दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। व्हील चेयर, ट्रायसायकल आदि के सहारे मतदान केन्द्र पहुँचकर दिव्यांग अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डाला।

Related Articles

Back to top button