अयोध्या में राममंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा…

कोरबा (शिवशंकर जायसवाल) अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के समारोहमें सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु गुरुघासी दास विश्वविद्यालय बिलासपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है,जो अपनी कला का प्रदर्शन अर्चिंस क्लब के माध्यम से करेंगे. अर्चिन द्वारा रामलीला की प्रस्तुति हेतु टीम बिलासपुर से 28 दिसंबर को रवाना हो गई। संस्था द्वारा यह तारीख 29 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक निर्धारित किया गया है। श्री राम जन्म भूमि संस्था द्वारा गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के अर्चिंस क्लब के रंगकर्मियों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।
*आर्चिस क्लब के टीम अयोध्या रवाना*
गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्याल बिलासपुर के आर्चिस क्लब की टीम आज अयोध्या के लिए रवाना हो गई। 29 एवं 30 दिसंबर को रामलीला का मंचन करेंगे। टीम लीडर डॉ मुरली मनोहर सिंह ने पत्रकार को जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलीला मंचन के लिए गुरुघसीदास विश्वविद्यालय के बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक चक्रवाल की प्रेरणा एवं अर्चिन के समन्वयक प्रो मनीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के दौरान छ.ग. के तकनीकी निर्देशन/रंगकर्मी सुनील चिपड़े जी , अरुण भांगे जी एवं टीम प्रबंधक प्रियंका जी उपस्थित रहेंगे।




