
रामेश्वरम (शिवशंकर जायसवाल ) श्रीराम कथा का आयोजन गुजराती धर्मशाला में 23 /12/25 से शुरू होकर 28/12/25 तक चलेगा। कथा वाचक प अनुज शास्त्री महराज द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक परमेश्वर देवांगन श्रीमती ललिता देवांगन छुरी कोरबा छग निवासी है। जो वर्ष में तीन से पांच बार अलग अलग राज्य में कथा का आयोजन करते आ रहे है। अभी तक नौनिशरण, केदार नाथ, वृन्दावन,अयोध्या, अब रामेश्वरम में कथा शुरू है। रामेश्वरम में हजारों की संख्या में छग से कथा श्रवण करने उपस्थित हुए है। कार्यक्रम आयोजक परमेश्वर देवांगन ने प्रतिनिधि से चर्चा
कथा वाचक श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होने से धर्म की प्रचार होती है। कार्यक्रम के माध्यम से लोकहित भी हो रहा है। और सभी धार्मिक स्थल के दर्शन भी हो रहा है। अनुज शास्त्री के धर्म पत्नी ने भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगों को कथा सुनने के अलावा धार्मिक स्थान जाने को मिल रहा है। हेमलता सिधार मेडम ने कहा कि देवांगन परिवार के सौजन्य से हम लोग कथा प्रवचन सुनने को मिल रहा है।धार्मिकता की ओर बढ़ रहे है।
परमेश्वर देवांगन ने कहा कि मेरे माता जी मंगली देवगन,भाई सोहन देवांगन,कीर्तन देवांगन एवं परिजनों,रिश्तेदारों एवं सभी लोगों का अथक सहयोग मिल रहा है।





