बांकी बस्ती, पुरैना व मड़वाढोढा में जल आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
बांकी बस्ती, पुरैना व मड़वाढोढा में जल आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
बांकी बस्ती, पुरैना व मड़वाढोढा में जल आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे आंदोलन
कोरबा : बांकीमोंगरा क्षेत्र के खनन प्रभावित गांव बांकी बस्ती, मड़वाढोढा, पुरैना में एसईसीएल द्वारा जल आपूर्ति को बंद किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम की घोषणा की है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पार्षद राजकुमारी कंवर की अगुवाई में बांकी बस्ती के पास 11 जून को चक्काजाम किया जाएगा। इस संबंध में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया कि बांकी खदान से कमाई बंद होते ही अब एसईसीएल अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने से मुकर रहा है, जबकि किसानों की आजीविका सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को पाना ग्रामीणों का अधिकार है। माकपा नेता झा ने कहा कि तीनों गांव को पानी नहीं दिया जाता है तो कोल परिवहन नहीं करने देंगे। माकपा नेता ने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाते कहा कि बांकी मोंगरा के आस पास के गांव में खदान से पानी सप्लाई के लिए योजना बनी और प्रबंधन ने प्रशासन को पैसा भी उपलब्ध कराया, लेकिन कई साल पैसा रखने के बाद प्रशासन ने पैसा वापस कर दिया। इससे जल आपूर्ति की योजना फाइलों में ही बंद हो गया। इस मौके पर जवाहर सिंह कंवर,श्रवण दास,शिव पाल,राजू यादव, जीर्दोधन के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगे
0 बांकी बस्ती और पुरैना गांव में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल सप्लाई पुनः चालू करने।
0 ग्राम बांकी बस्ती, मडवाढोंढा, पुरैना में तालाबों को खदान से पाइप लाइन के माध्यम से साल भर भरने की व्यवस्था करने।
0 ग्राम बांकी बस्ती, मडवाढोंढा,पुरैना में जहां अंडर ग्राउंड में पानी का भराव जायदे है वहां बोरहोल कर मोटर पंप लगाकर तालाबों को भरने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने।
0 प्रभावित ग्रामों में बोर होल में सबमर्शिबल पंप लगाकर पेयजल आपूर्ति करने।
