विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक का प्रांतीय चुनाव 16 को
विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक का प्रांतीय चुनाव 16 को
विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक का प्रांतीय चुनाव 16 को
कोरबा : विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 56 इंटक का प्रांतीय चुनाव 16 जून 2024 को फेडरेशन के एचटीपीएस शाखा में आयोजित किया गया है। इसमें फेडरेशन इंटक-56 के हर जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल ने देते हुए बताया कि विगत चार वर्ष से इंडस्ट्रियल कोर्ट में केस चल रहा था, जिसमें कोर्ट की ओर से फेडरेशन इंटक-56 को क्लीन चिट दी गई। इसके बाद संगठन की गतिविधियां आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव के दौरान कर्मचारियों की काफी समय से लंबित समस्याएं एवं मांगों के संबंध में चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ प्रस्ताव पारित कर रणनीति के तहत आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से सी-आफ व ओवरटाइम की मांग, डिग्री एवं डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले कर्मचारियों का सात वर्ष सेवा उपरांत जूनियर इंजीनियर में पदोन्नति, तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति, विद्युत वितरण कंपनी तुलसी नगर जोन कोरबा में लगातार होने वाले विद्युत अवरोध, फोन से संपर्क करने पर अधिकारियों द्वारा फोन बंद करना, जगह-जगह ट्रांसफार्मर के नीचे लगे पैनल खुला होना, तारे खुला होना जिससे नागरिक को खतरा हो सकता है, ठेका श्रमिकों के साथ होने वाले शोषण पर रोक लगाने, आज की इस महंगाई में भी ठेका श्रमिकों को 250 रुपए के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। फेडरेशन इंटक-56 प्रदेश अध्यक्ष सिंह व कार्यालय सचिव जितेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि समस्याओं पर चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
