ग्राहक बन कर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा, सामान जब्त अयोध्यापुरी बस्ती एवं मंदिर में हुई थी चोरी
ग्राहक बन कर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा, सामान जब्त अयोध्यापुरी बस्ती एवं मंदिर में हुई थी चोरी
ग्राहक बन कर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा, सामान जब्त
अयोध्यापुरी बस्ती एवं मंदिर में हुई थी चोरी
कोरबा : दर्री क्षेत्र के एक आवास व एनटीपीसी गेट के सामने स्थित मंदिर में किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़ कर लैपटाप, मोबाइ, समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। दोनों घटनाओं को शिकायत पीड़ित द्वारा दर्री थाना में दर्ज कराई गई थी। विवेचना उपरांत पुलिस ने मामले में चोरी के सामान खरीदने के लिए ग्राहक बन युवक से संपर्क साधा और बाद में युवक को गिरफ्तार कर चोरी किए सामानों की बरामद किया।
दर्री थाना में गत 20 अप्रैल को विवेक सिंह 24 वर्ष निवासी दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 19 अप्रैल की रात कोई अज्ञात चोर घर घुसकर लैपटाप, कैमरा, मोबाइल कीमत 25 हजार रूपए की चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। इस बीच 24 मई को राजाराम पांडेय 50 वर्ष निवासी एफ/1090 एचटीपीएस कालोनी दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर एनटीपीीसी गेट स्थित मंदिर का ताला तोड़ कर वहां रखे तीन दान पेटी का ताला तोड़ चोरी कर लिया गया। दोनों मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की। साथ ही आरोपित की पतासाजी करने मुखबिर को सतर्क किया। थाना प्रभारी दर्री उपनिरीक्षक विनोद सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर आरोपित की पतासाजी की जा रही थी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति को खोजबीन करने पर पता चला कि लैपटाप बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है। इस पर पुलिस ने ग्राहक बन कर आरोपित युवक को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा मरकाम उर्फ़ किस्सू 19 वर्ष निवासी गोंड मोहल्ला अयोध्यापुरी थाना दर्री बताया। थाना लाकर चोरी के संबंध में जब उससे जानकारी ली गई, तो उसने मंदिर व घर में चोरी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही चोरी का समान अपने मामा घर में रखने व मामला शांत होने सामान को बेचने की जानकारी दी। आरोपित के विरूद्ध पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई करते हुए लैपटाप, कैमरा, मोबाइल एवं नकदी रकम जब्त की। तदुपरांत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।
