कोरबा

एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को कोयला आपूर्ति के लिए हुआ समझौता

एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को कोयला आपूर्ति के लिए हुआ समझौता

एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को कोयला आपूर्ति के लिए हुआ समझौता

कोरबा। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एवं एनटीपीसी के बीच कोयले की आपूर्ति के लिए समझौते किया गया। इसके तहत एसईसीएल एवं एनटीपीसी के बीच एनटीपीसी खरगौन को कोयला आपूर्ति के लिए एक फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत एसईसीएल एनटीपीसी खरगौन टीपीएस को सालाना 28.24 लाख टन कोयले की आपूर्ति करेगा। एनटीपीसी खरगौन देश का पहला अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट है और एसईसीएल के साथ हुए समझौते से प्लांट से सुचारु रूप से बिजली उत्पादन करने की क्षमता को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक (फ्यूल मैनेजमेंट) प्रदीप्ता कुमार मिश्रा की उपस्थिति में किए गए समझौते के दौरान एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (विक्रय एवं विपणन) सीबी सिंह एवं एनटीपीसी से चिलकापाटी शिवकुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर-टू) एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button