Uncategorized

आरएलएस में कोयला लदान की जायजा लिया सीएमडी ने

आरएलएस में कोयला लदान की जायजा लिया सीएमडी ने


कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डा प्रेमसागर मिश्रा ने मेगा प्रोजेक्ट गेवरा के आरएलएस (रैपिड लोडिंग सिस्टम) लक्ष्मण का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरएलएस में डिस्पैच व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने चर्चा करते हुए आरएलएस के कार्यसंचालन की समीक्षा की एवं उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से कोल डिस्पैच के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पर्यावरण-हितैषी कोल डिस्पैच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) के तहत बनाए गए गेवरा रैपिड लोडिंग सिस्टम (आरएलएस) परियोजना हर वर्ष 200 लाख टन कोयला डिस्पैच करने में सक्षम है। रैपिड लोडिंग सिस्टम में जहां आठ हापरयुक्त ट्रक रिसीविंग स्टेशन है, वहीं इसके तहत बनाए गए बंकर की क्षमता लगभग 30 हजार टन है। यह बंकर प्रति घंटे 4,500 से 5,500 टन कोयला रेल रैकों में लोड करने की क्षमता है। इसके पहले सीएमडी डा मिश्रा ने गेवरा खदान के सभी पैच में पहुंचकर खनन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उत्पादन एवं डिस्पैच में वृद्धि पर जोर दिया। उन्होंने खदान के सभी पैच में जाकर कोयला खनन एवं ओबीआर कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। गेवरा के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने खदान के परफॉर्मेंस की समीक्षा की। साथ ही आने वाले महीनों में इस वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन एवं डिस्पैच में वृद्धि लाने के लिए टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button