श्री सच्चिदानंद शिव साइन मंदिर में कलश यात्रा के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा
श्री सच्चिदानंद शिव साइन मंदिर में कलश यात्रा के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा

कोरबा । वार्ड नंबर 17 पथर्रीपारा नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत श्री सच्चिदानंद शिव साई मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य गणेश पूजा पंडाल होते हुए गायत्री मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कालोनी कोरबा से शिव मंदिर विद्युत गृह स्कूल होते हुए पुनः नवनिर्मित मंदिर प्रांगण पथर्रीपारा पहुंचा। जहां सैकड़ो के तादाद में कलश यात्रा में उपस्थित माता- बहनों को जलेश्वर प्रसाद एवं देवकी श्रीवास द्वारा बनाए गए भोग भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। इस बीच मोहल्ले के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। साथ ही उक्त कलश यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े एवं वरिष्ठ समाज सेविक दास वैष्णव मैनेजर दास अमरिका साहू के साथ ही सभी मोहल्ले वासियों का सराहनीय योगदान रहा। श्री सच्चिदानंद शिव साइन मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भगवान शिव व सांई का प्रसाद के स्वरूप भंडारा आयोजन किया गया। इसमें हजारों के तादाद में कालोनी वासी उपस्थित होकर भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।



