गर्डर लांचिंग कार्य, रद्दे रहेगी शिवनाथ व पैंसेजर स्पेशल समेत 11 ट्रेेन
गर्डर लांचिंग कार्य, रद्दे रहेगी शिवनाथ व पैंसेजर स्पेशल समेत 11 ट्रेेन
गर्डर लांचिंग कार्य, रद्दे रहेगी शिवनाथ व पैंसेजर स्पेशल समेत 11 ट्रेेन
कोरबा : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-माढर रेलवे स्टेशनो के बीच गर्डर लांचिंग का कार्य तीसरी अप एवं मिडिल लाइन पर ब्लाक लेकर किया जाएगा।14 अप्रैल का रात 11 से 15 अप्रैल की सुबह तीन बजे तक अर्थात चार घंटे का ब्लाक कार्य किया जाएगा, इसकी वजह से शिवनाथ एक्सप्रेस व रायपुर- कोरबा पैंसेजर स्पेशल समेत 11 ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
एसईसीआर अंतर्गत लेवल क्रासिंग नंबर 407 किलोमीटर 812-07-09 पर स्थित क्रांसिंग में गर्डर लौंचिंग से आने वाले दिनों में सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दौरान लेवेल क्रांसिंग गेट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार इससे रेल परिचालन भी निर्भय एवं संरक्षित होगा। इसलिए रेल प्रबंधन कुछ गाडियों का परिचालन स्थगित कर दिया। नवरात्र पर्व के दौरान ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खास तौर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
रद्द होने वाली गाडियां
– 14 एवं 15 अप्रैल को कोरबा से चलने वाली 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
– 14 एवं 15 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल।
– 14 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08725 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेजर स्पेशल।
– 14 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 08726 दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल।
– 15 एवं 16 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल।
– 14 एवं 15 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल।
– 15 एवं 16 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेजर स्पेशल।
– 15 एवं 16 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जूनागढ़ साईडिंग पैसेजर स्पेशल।
– 16 एवं 17 अप्रैल को जूनागढ़ साईडिंग से चलने वाली 08276 जूनागढ़ साईडिंग-रायपुर पैसेजर स्पेशल।
– 16 एवं 17 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेजर स्पेशल।
– 15 एवं 16 अप्रैल को कोरबा से चलने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेजर स्पेशल।
– 15 एवं 16 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैंसेजर स्पेशल रद्द।
-16 एवं 17 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रायपुर मेमू पैंसेजर स्पेशल।
– 16 एवं 17 अप्रैल को रायपुर से चलने वाली 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेजर स्पेशल रद्द।
– 14 अप्रैल को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
– 16 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस।
– 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18256 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस।
– 14 अप्रैल को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस।
– 16 अप्रैल, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी गाड़ियां
रेल प्रबंधन ने कुछ गाड़ियों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी- जबलपुर-नैनपुर-गोंदिया होकर चलेगी यह गाड़ी कटनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह 15 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- नैनपुर- जबलपुर- कटनी होकर चलेगी यह गाड़ी कटनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा 15 एवं 16 अप्रैल को गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861-08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।




